विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND W vs JPN W: 5 ओवरों का कमाल, टीम इंडिया रिकॉर्ड से मालामाल; हासिल की सबसे बड़ी जीत

Published: Fri, 18 Sep 2026 04:35 PM (IST)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स-2026 के पहले मैच में जापान को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली ...और पढ़ें

भारत ने हासिल की रिकॉर्ड जीत

भारत ने हासिल की रिकॉर्ड जीत

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। एशिया कप में दमदार खेल दिखाने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स-2026 का आगाज भी शानदार अंदाज में किया है। टीम इंडिया ने शुक्रवार को खेले गए मैच में जापान को आठ विकेट से हरा दिया। टीम इंडिया की इस जीत ने उसे सेमीफाइन में तो पहुंचा ही दिया साथ ही उसके हिस्से एक ऐतिहासिक जीत भी आ गई।

भारत ने इस मैच में पहले टॉस जीता और जापान को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया। जापान की टीम ने 19.5 ओवरों में 57 रनों पर ढेर हो गई। भारत ने महज पांच ओवरों में दो विकेट खोकर टारगेट हासिल कर इतिहास रच दिया।

अब तक की सबसे बड़ी जीत

भारत ने ये मैच 90 गेंदे शेष रहते हुए जीता। इसी के साथ उसने अपनी सबसे बड़ी जीत हासिल की। ये भारत की महिला टी20 इंटरनेशनल में गेंदें शेष रहते हुए सबसे बड़ी जीत है। इससे पहले भारत ने 2022 में थाईलैंड को 84 गेंदें शेष रहते हुए शिकस्त दी थी। जापान के खिलाफ भारत की जीत लगभग पक्की मानी जा रही थी, लेकिन इतनी बड़ी जीत की उम्मीद शायद टीम को भी नहीं थी।

टीम इंडिया सीधे क्वार्टर फाइनल में उतरी थी और अब 20 तारीऱ को सेमीफाइनल खेलेगी जहां उसका सामना बांग्लादेश से होगा। बांग्लादेश भी भारत के मुकाबले मजबूत टीम नहीं है, लेकिन फिर भी भारत की इस टूर्नामेंट में असली परीक्षा इसी मैच से शुरू होगी।

ऐसा रहा मैच

जापान ने शुरुआत तो धीमी की थी, लेकिन पावरप्ले में विकेट नहीं खोया था। फिर श्रीचरणी ने सातवें ओवर में दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार दो झटके दिए और यहां से फिर जापान के विकेट लगातार गिरते रहे। उसके लिए दो बल्लेबाज ही दहाई के अंक तक पहुंच सकीं और दोनों ही ओपनर रहीं। जापान के लिए सबसे ज्यादा 25 रन आयका काटो स्टाफोर्ड ने बनाए। हारुन इवासाकी के बल्ले से 10 रन निकले। भारत के लिए श्रीचरणी ने चार विकेट लिए। शेफली ने दो विकेट अपने नाम किए। दीप्ति शर्मा और श्रेयांका पाटिल के हिस्से एक-एक विकेट आया।

भारत ने गुनालान कामिलिनी के रूप में अपना पहला विकेट खोया जो खाता तक नहीं खोल सकीं। भारती फूलमाली छह रन बनाकर आउट हो गईं। शेफाली वर्मा ने 15 गेंदों पर 40 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने अपनी पारी में छह चौके और दो छक्के मारे। ऋचा घोष छह गेंदों पर 12 रन बनाकर नाबाद रहीं।

यह भी पढ़ें- IND W vs JPN W: टीम इंडिया ने दिखाया दम, जापान को एकतरफा अंदाज में पटककर बनाई सेमीफाइनल में जगह

यह भी पढ़ें- IND W vs JPN W Live Score: भारतीय टीम ने किया विजयी आगाज, जापान को दी 8 विकेट से मात; सेमीफाइनल में मारी एंट्री