IND W vs JPN W Highlights: भारतीय टीम ने किया विजयी आगाज, जापान को दी 8 विकेट से मात; सेमीफाइनल में मारी एंट्री
India vs Japan: भारत ने जापान को आठ विकेट से मात देकर एशियन गेम्स-2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। उसने क्वार्टर फाइनल में जापान को मात दी।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स-2026 की विजयी शुरुआत की है। उसने शुक्रवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में जापान को आठ विकेट से हरा दिया। जापान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 57 रनों पर ही ढेर हो गई। भारत ने ये टारगेट पांच ओवरों में हासिल कर लिया। शेफाली ने 14 गेंदों पर छह चौके और दो छक्कों की मदद से 40 रन बनाए। ऋचा घोष ने छह गेंदों पर 12 रन बना। दोनों नाबाद रहीं।
