यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
India vs Bangladesh Tickets: स्टेडियम में बैठकर देखना चाहते हैं मैच! टिकट खरीदने की पूरी जानकारी एक क्लिक पर पाएं
IND vs BAN भारतीय टीम ने ग्वालियर में खेले गए पहले टी20 मुकाबले में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर ...और पढ़ें

HighLights
- India vs Bangladesh: भारत-बांग्लादेश के बीच दिल्ली में खेला जाएगा दूसरा टी20I मैच
- IND vs BAN: कहां से खरीदे सकते हैं फैंस टिकट?
- IND vs BAN: टी20I सीरीज में भारत ने 1-0 की बढ़त हासिल की
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs BAN Tickets: भारत-बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की टी20I सीरीज खेली जा रही है, जिसके पहले टी20I मैच में टीम इंडिया ने जीत हासिल की। ग्वालियर में खेले गए पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 7 विकेट से धूल चटाई और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।
अब दूसरा टी20I मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 9 अक्टूबर को खेला जाना है। दूसरे टी20 में जीत हासिल कर सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी।
वहीं, आखिरी टी20 मैच 12 अक्टूबर को हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होना है। इस मैच की टिकट की बिक्री स्टार्ट हो गई है। ऐसे में आइए बताते हैं कैसे और कहां से फैंस भारत-बांग्लादेश के तीसरे टी20I की टिकट खरीद सकते हैं।
IND vs BAN T20I Tickets: कहां से खरीदे सकते हैं फैंस टिकट?
भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरे टी20I मैच के टिकट की ऑनलाइन बिक्री Paytm Insider ऐप और वेबसाइट के माध्यम से शुरू हो गई है। आज यानी 7 अक्टूबर से फैंस के टिकट खरीद सकते हैं। शुरुआती टिकट की कीमत 750 रुपये (नॉर्थ पवेलियन टैरिस-1 और 2), 1000 रुपये की टिकट, 1250 रुपये की टिकट, 1750 रुपये से लेकर 8000 रुपये तक की टिकट फैंस खरीद सकते हैं।
IND vs BAN 2nd T20I Tickets: कैसे खरीदे सकते हैं दूसरे टी20I की टिकट?
वहीं, दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 9 अक्टूबर को खेले जाने वाले दूसरे टी20I मैच की टिकट फैंस Paytm Insider ऐप के जरिए खरीद सकते हैं। दिल्ली में दो दिन बाद मैच खेला जाना है, जिसकी वजह से अभी मौजूदा समय में टिकट कीमत 2000 रुपये से लेकर 18000 रुपये तक की है। अलग-अलग स्टैंड्स की कीमत अगल-अगल है।
IND vs BAN T20I 2024: दोनों टीमों का स्क्वाड
भारतीय टीम- सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव
बांग्लादेश टीम- लिटन दास, तंजीद हसन तमीम, नजमुल हुसैन शंटो (कप्तान), तौहीद हृदोय, महमूद उल्लाह, जेकर अली अनिक, मेहदी हसन मिराज, रिशाद हुसैन, मुस्ताफिजुर रहमान, तस्कीन अहमद और तंजीम हसन साकिब।
