विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS: हर्षित राणा या प्रसिद्ध कृष्णा? किसकी चमकेगी किस्मत, मेलबर्न में रोहित को रखना होगा कलेजे पर पत्थर

Published: Wed, 25 Dec 2024 10:11 AM (IST)

भारतीय टीम के सामने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच को जीतने की चुनौती है। ये मैच ...और पढ़ें

हर्षित राणा ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती दो मैच खेले थे
हर्षित राणा ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शुरुआती दो मैच खेले थे

HighLights

  1. IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट कल से
  2. IND vs AUS: टीम इंडिया प्लेइंग-11 में कर सकती है बड़े बदलाव
  3. IND vs AUS: रोहित शर्मा और गौतम गंभीर के सामने बड़ी चुनौती

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के सामने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जाने वाले चौथे टेस्ट मैच को जीतने की चुनौती है। ये मैच भारत के लिए इसलिए अहम है क्योंकि इस मैच पर टीम इंडिया की आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल खेलने की उम्मीदें टिकी हुई हैं। इस मैच के लिए टीम इंडिया अपनी जान की बाजी लगाने से नहीं बचेगी और अपनी सर्वश्रेष्ठ प्लेइंग-11 के साथ उतरेगी।

कप्तान रोहित शर्मा अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव कर सकते हैं। ये बदलाव बल्लेबाजी में न हो कर गेंदबाजी में हो सकते हैं। तेज गेंदबाजी में देखा जाए तो जसप्रीत बुमराह अकेले लड़े हैं। दूसरे छोर से उन्हें साथ देने वाला गेंदबाज नहीं मिला है। मोहम्मद सिराज ने इस पूरी सीरीज में अभी तक निराश किया है। ऐसे में सिराज की जगह पर संकट है।

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: ऑस्ट्रेलिया ने बॉक्सिंग-डे टेस्ट के लिए किया प्लेइंग-11 का एलान, सैम कोनस्टास के खेलने को लेकर लिया बड़ा फैसला

राणा या कृष्णा

सिराज की जगह लेने के लिए टीम इंडिया के पास दो दावेदार हैं। पहला नाम है हर्षित राणा, जो शुरुआती दो मैचों में खेल चुके हैं। हालांकि, वह दूसरे मैच में ज्यादा प्रभावित नहीं कर सके थे इसलिए उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया था। राणा ने पर्थ में खेले गए पहले मैच में शानदार गेंदबाजी की थी और ट्रेविस हेड जैसे खतरनाक बल्लेबाज का विकेट लिया था। दूसरे टेस्ट मैच में वह विकेट के लिए तरसे थे।

वहीं टीम इंडिया के पास एक और विकल्प है। ये नाम है प्रसिद्ध कृष्णा। कृष्णा के पास ऑस्ट्रेलियाई पिचों पर सफल होने की काबिलियत है। उनके पास लंबाई है जिससे वह अतिरिक्त उछाल पा सकते हैं। उनकी गेंद अच्छा सीम भी करती है जो बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी कर सकती है। सिराज इस समय फॉर्म में नहीं है, ऐसे में टीम इंडिया को ये बदलाव करना पड़ सकता है और ये सफल भी हो सकता है।

ले सकते हैं जोखिम

टीम इंडिया यहां एक जोखिम भी ले सकती है और सिराज को बनाए रखते हुए एक अतिरिक्त पेस गेंदबाज के साथ जाने का फैसला कर सकती है। ऐसे में उसे नीतीश रेड्डी या रवींद्र जडेजा को बाहर करना होगा। रेड्डी तेज गेंदबाजी करते हैं, लेकिन वह ज्यादा असरदार नहीं रहे हैं। एमसीजी में पिच उछाल भरी और तेज होगी तो टीम इंडिया जडेजा को बाहर भी कर सकती है। हालांकि, इसकी संभावना न के बराबर है।

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: गेंदबाजों पर उठे सवाल तो Rohit Sharma ने दिया मुंहतोड़ जवाब, मेलबर्न टेस्‍ट से पहले कप्‍तान का अनोखा अंदाज