IND vs AFG Live Streaming: एशियन गेम्स में अफगानिस्तान से टकराएगी भारतीय टीम, नोट करें मैच देखने का पता
एशियाई खेलों में क्रिकेट के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का सामना अफगानिस्तान से होगा।

भारतीय टीम

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। जापान के नागोया में चल रहे एशियाई खेलों में क्रिकेट के दूसरे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का सामना अफगानिस्तान से होगा। टी20 इंटरनेशनल में बेहतर आईसीसी रैंकिंग के कारण भारतीय टीम सीधे क्वार्टर फाइनल में पहुंची। वहीं अफगानिस्तान ने ग्रुप स्टेज में जापान को हराया। दूसरे मैच में उन्हें नेपाल से हार मिली।
एशियाई खेलों का पहला क्वार्टर फाइनल मुकाबला पाकिस्तान और हांगकांग के बीच होगा। आइए जानते हैं कि भारत और अफगानिस्तान के बीच एशियन गेम्स का मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? साथ ही इस मैच को आप टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला 28 सितंबर, सोमवार को खेला जाएगा।
भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क, निशिन में खेला जाएगा।
भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस सुबह 10 बजे शुरू होगा।
भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले को मोबाइल पर सोनी लिव एप पर देख सकते हैं। मैच से जुड़ी सभी अपडेट, लाइव ब्लॉग और अन्य खबरें आप दैनिक जागरण एप और वेबसाइट पर पढ़ सकते हैं।
अफगानिस्तान टीम
मोहम्मद अकरम, हसन ईसाखिल, करीम जनत, फैसल शिनोजादा, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद इशाक (विकेटकीपर), दरविश रसूली (कप्तान), नांगेयालिया खरोती, अब्दुल्ला अहमदजई, फरीदून दाऊदजई, अरब गुल मोमंद, इस्मत आलम, फरमानुल्लाह सफी, खालिद तानिवाल, इमरान मीर।
भारतीय टीम
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, यश ठाकुर, वैभव सूर्यवंशी, विप्रज निगम।
यह भी पढ़ें- Asian Games 2026 Live: हरिता ने भारत को दिलाया एक और मेडल, महिला हॉकी टीम के सामने सिंगापुर की चुनौती
यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: स्क्वॉश में भारत को मिली दोहरी सफलता, अभय सिंह ने जीता सिल्वर तो अनाहत ने रचा इतिहास
