Asian Games 2026: भारत-अफगानिस्तान मुकाबले पर बारिश का खतरा, अगर मैच रद हुआ तो क्या होगा?
एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल में मौजूदा चैंपियन भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा।
-1790517877923_m.webp)
भारत बनाम अफगानिस्तान।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार को एशियन गेम्स में क्रिकेट इवेंट के दूसरे क्वार्टर फाइनल में मौजूदा चैंपियन भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से होगा। यह मैच निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जाना है। इस मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम के पूर्वानुमान ने 28 सितंबर को होने वाले दोनों क्वार्टर फाइनल के लेकर चिंता बढ़ दी है।
AccuWeather की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को निशिन में बारिश की 97% संभावना है, जिससे नॉकआउट के दोनों मैचों पर बारिश का गंभीर खतरा मंडरा रहा है। दिन के पहले क्वार्टर-फाइनल में पाकिस्तान का मुकाबला हांगकांग, चीन से होगा। यह मैच स्थानीय समय के अनुसार सुबह 9 बजे शुरू होगा। इसके बाद भारत और अफगानिस्तान के बीच क्वार्टर-फाइनल मैच सुबह 10 बजे शुरू होगा।
सुबह के समय मौसम का हाल बहुत अच्छा नहीं लग रहा है। AccuWeather के अनुसार, स्थानीय समय सुबह 8 बजे बारिश की 69% संभावना है, जो सुबह 9 बजे बढ़कर 70% हो जाएगी। इसी समय पहला क्वार्टर-फाइनल शुरू होना है। बारिश की संभावना सुबह 10 बजे 49%, सुबह 11 बजे 75% और दोपहर में 71% रहने का अनुमान है।
📍 Nagoya
— BCCI (@BCCI) September 27, 2026
Gearing up. Locking in. ⏳
📸 #TeamIndia hit the ground running in training ahead of the #AsianGames 2026! 🇮🇳💙 pic.twitter.com/lF84veWNAf
भारत-अफगानिस्तान मैच के लिए तय टॉस के समय, यानी लोकल टाइम के हिसाब से दोपहर 1 बजे, बारिश की संभावना घटकर 40% होने की उम्मीद है। हालांकि, दोपहर भर बारिश का खतरा बना रहेगा। बारिश की संभावना दोपहर 2 बजे 34% और दोपहर 3 बजे 40% रहने का अनुमान है, जो शाम 4 बजे बढ़कर 58% हो जाएगी। इसके बाद लोकल टाइम के हिसाब से शाम 5 बजे यह संभावना 49%, शाम 6 बजे 60% और शाम 7 बजे 49% रहेगी।
अगर बारिश की वजह से क्वार्टर फाइनल पूरी तरह से रद हो जाता है, तो भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे क्योंकि वे अपने-अपने मैचों में बेहतर रैंकिंग वाली टीमें हैं। ICC T20I रैंकिंग में भारत अभी नंबर 1 पर है, जबकि अफगानिस्तान 10वें स्थान पर है। पाकिस्तान छठे स्थान पर है और हांगकांग, चीन 24वें स्थान पर है।
नतीजतन, अगर मैच बारिश की वजह से रद हो जाता है तो भारत और पाकिस्तान अपनी बेहतर रैंकिंग के आधार पर आगे बढ़ेंगे। 2023 एशियन गेम्स में भारत और अफगानिस्तान के बीच क्रिकेट फाइनल के दौरान भी बारिश की वजह से कुछ ऐसा ही हुआ था। मैच बिना किसी नतीजे के खत्म हो गया और बेहतर रैंकिंग की वजह से भारत को गोल्ड मेडल दिया गया।
