विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्‍तान सीरीज में क्‍यों नहीं दिया गया मौका? कोच गौतम गंभीर ने बताया एकदम आसान कारण

Published: Fri, 18 Sep 2026 02:14 PM (IST)

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने आसान कारण बताया कि वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्‍तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल ...और पढ़ें

वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्‍तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला

वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्‍तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में खेलने का मौका नहीं मिला

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वैभव सूर्यवंशी को अफगानिस्‍तान के खिलाफ हाल ही संपन्‍न तीन टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज में प्‍लेइंग 11 में मौका नहीं मिला। भरतीय हेड कोच गौतम गंभीर ने इसका एकदम आसान कारण बताया। गंभीर ने कहा कि युवा बल्‍लेबाज को प्‍लेइंग 11 में जगह पाने के लिए अपने मौके का इंतजार करना होगा।

बता दें कि सूर्यवंशी बेहतरीन फॉर्म के साथ इस सीरीज में हिस्‍सा लेने आए थे। भारत की पिछली टी20 इंटरनेशनल सीरीज में 15 साल के वैभव ने प्‍लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब अपने नाम किया था। बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 151 रन बनाए थे। इसके अलावा दलीप ट्रॉफी में भी सूर्यवंशी ने अपने बल्‍ले की चमक दिखाई थी।

सैमसन को मिली तरजीह

हालांकि, वैभव सूर्यवंशी पर टीम प्रबंधन ने संजू सैमसन को तरजीह दी। पहले मैच में फ्लॉप होने के बाद सैमसन ने वापसी करके अगले लगातार दो मैचों में अर्धशतक जमाए। गंभीर ने बताया कि इंग्‍लैंड दौरे पर संजू को बाहर करके सूर्यवंशी को मौका देने का उनके कोचिंग करियर का सबसे मुश्किल फैसला था।

गंभीर ने कहा कि वो टी20 वर्ल्‍ड कप के मद्देनजर वो टीम संयोजन के हिसाब से फैसला ले रहे हैं। भारतीय कोच ने कहा, 'मेरे ख्‍याल से संजू ने दिखाया कि उनमें क्‍या क्षमता है। कोई बिना प्रतिभा के अचानक वर्ल्‍ड कप का प्‍लेयर ऑफ द टूर्नामेंट नहीं बनता। तो उन्‍होंने बेहतर प्रदर्शन किया। निश्चित ही मैंने अपने कोचिंग करियर का मुश्‍किल फैसला लिया जब इंग्‍लैंड सीरीज में संजू की जगह सूर्यवंशी को शामिल किया था।'

वर्ल्‍ड कप हमारा लक्ष्‍य

गंभीर ने साथ ही कहा, 'मगर फिर कभी आप खिलाड़ी के फॉर्म के साथ जाते हो। मेरे नजरिये से हमारा ध्‍यान वर्ल्‍ड कप के लिहाज से टीम संयोजन तैयार करना है। कोई खिलाड़ी दो या तीन मैच में फ्लॉप होने से खराब नहीं हो जाता। वर्ल्‍ड कप के बाद किसी एक सीरीज में खराब प्रदर्शन से यह टीम खराब नहीं हो जाती।'

सूर्यवंशी के बारे में क्‍या कहा

गंभीर ने कहा कि उन्‍हें सूर्यवंशी की प्रतिभा पर जरा भी शक नहीं है, लेकिन सैमसन को हमेशा उन पर तरजीह दी जाएगी। गंभीर ने भरोसा दिलाया कि जब सूर्यवंशी को मौका मिलेगा तो लंबे समय वो टीम के साथ बने रहेंगे। मगर इस पल 15 साल के खिलाड़ी को धैर्य रखना होगा।

गंभीर ने कहा, 'वैभव के दृष्टिकोण से हमने स्‍पष्‍ट किया है कि वो उन्‍हें मौके का इंतजार करना पड़ेगा। हम जानते हैं कि वो प्रतिभाशाली हैं। हम जानते हैं कि वो क्‍या कर सकता है। मगर कोई खिलाड़ी पहले से लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहा हो तो उसे टीम में प्राथमिकता दी जाएगी। जब भी वैभव का मौका आएगा तो लंबे समय के लिए खेलेंगे।'

सूर्यवंशी के लिए आगे क्‍या

भारतीय हेड कोच ने आगे कहा, 'भारतीय क्रिकेट इसी बारे में हैं। हमें प्रतिस्‍पर्धा चाहिए। हम ड्रेसिंग रूम में ऐसी प्रतिभा चाहते हैं। मगर कभी क्रिकेट इसी तरह चलता है। चाहे 15 साल का खिलाड़ी हो या 30 साल का, आपको अपने मौके का इंतजार करना पड़ेगा।'

बता दें कि वैभव सूर्यवंशी अब जापान में चल रहे एशियन गेम्‍स 2026 में खेलते हुए नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें- AFG vs IND: वैभव सूर्यवंशी को फिर किया गया नजरअंदाज, कप्‍तान श्रेयस अय्यर ने प्‍लेइंग 11 में किया केवल एक बदलाव

यह भी पढ़ें- 'वैभव सूर्यवंशी के साथ हुई नाइंसाफी', भारतीय कोच गौतम गंभीर पर भड़के पूर्व चयनकर्ता