विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND W vs AUS W: बीच मैच भारत ने किया प्लेइंग इलेवन में बदलाव, एलिसा हीली के बजाय मैक्ग्रा से ली गई परमिशन

Published: Sun, 13 Oct 2024 08:27 PM (IST)

एलिसा हीली की अनुपस्थिति में ताहलिया मैकग्राथ भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगी। एलिसा हीली के पैर की चोट ...और पढ़ें

ऑस्ट्रेलिया और भारत ने किए दो-दो बदलाव।
ऑस्ट्रेलिया और भारत ने किए दो-दो बदलाव।

HighLights

  1. एलिसा हीली के पैर में लगी है चोट
  2. ताहलिया मैकग्राथ करेंगी ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी
  3. भारत ने भी किए दो बदलाव

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 18वां मैच में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया से है। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ताहलिया मैकग्राथ, एलिसा हीली की जगह ऑस्ट्रेलिया टीम की कप्तानी कर रही हैं। वहीं, भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में भी दो बदलाव किए हैं। भारत को एक बदलाव मैच के बीच में करना पड़ा।

एलिसा हीली भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के महत्वपूर्ण मैच से बाहर हो गई हैं। उनकी जगह ताहलिया मैकग्राथ मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी करेंगी जबकि एलिस पेरी उनकी डिप्टी होंगी। एलिसा हीली के पैर में चोट लगी है। इसके चलते वह भारत के खिलाफ मुकाबला नहीं खेल रही हैं। वहीं, टायला व्लामिनक भी चोट की वजह से आज का मैच नहीं खेल रही हैं। उनकी जगह डार्सी ब्राउन को टीम में शामिल किया गया है।ग्रेस हैरिस, हीली के बाहर होने के बाद बेथ मूनी के साथ बल्लेबाजी की शुरुआत करने आईं।

पूजा वस्त्राकर की हुई वापसी

ऑस्ट्रेलिया ने जहां दो बदलाव किया तो वहीं, भारत ने भी पहले एक बदलाव किया। टीम में सजना संजीवनी की जगह पूजा वस्त्राकर को प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई है। पूजा को श्रीलंका के खिलाफ मैच से बाहर होना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच में उनकी वापसी हुई है। इससे पहले शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा था कि वस्त्रकार और भारतीय टीम के सभी सदस्य ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ़ खेलने के लिए फिट हैं।

टॉस के बाद भारतीय टीम में हुआ बदलाव

टॉस के दौरान वार्म-अप के दौरान आशा सोभना के घुटने में चोट लग गई। इसके आशा सोभना ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले मैच में भाग नहीं ले पाईं। उनकी जगह राधा यादव को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया। इसके लिए आईसीसी मैच रेफरी ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान से अनुरोध किया, जिन्होंने भारत की प्लेइंग इलेवन में बदलाव के लिए अनुरोध स्वीकार कर लिया। बीसीसीआई की मेडिकल टीम आशा की प्रगति पर नजर रख रही है।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

ऑस्ट्रेलिया:- बेथ मूनी (विकेट कीपर), ग्रेस हैरिस, एलीस पेरी, एशले गार्डनर, फोबे लिचफील्ड, ताहलिया मैकग्राथ (कप्तान), जॉर्जिया वेयरहैम, एनाबेल सदरलैंड, सोफी मोलिनक्स, मेगन स्कुट, डार्सी ब्राउन

भारत:- शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्राकर, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, रेणुका ठाकुर सिंह

यह भी पढ़ें- IND W vs AUS W: टीम इंडिया का T20 वर्ल्ड कप जीतने का सपना टूटेगा या बचेगा, आज होगा फैसला, समझिए पूरा समीकरण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।