विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs ZIM 2nd T20I Live Streaming: फ्री में कैसे देखें भारत-जिम्‍बाब्‍वे के बीच दूसरा T20I मैच? यहां हासिल करें पूरी डिटेल्‍स

Published: Fri, 24 Jul 2026 04:00 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jul 2026 07:59 AM (IST)

भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच शनिवार को हरारे स्‍पोर्ट्स क्‍लब में दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर के ...और पढ़ें

भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच दूसरा टी20 मैच

भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच दूसरा टी20 मैच

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच शनिवार को हरारे में तीन मैचों की सीरीज का दूसरा टी20 इंटरनेशनल मैच खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर के नेतृत्‍व वाली भारतीय टीम ने पहला टी20 इंटरनेशनल मैच 40 गेंदें शेष रहते सात विकेट से जीता और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। अब टीम इंडिया लगातार दूसरा मैच जीतकर सीरीज अपने कब्‍जे में करना चाहेगी।

याद दिला दें कि वैभव सूर्यवंशी की तूफानी फिफ्टी की बदौलत भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को खेले गए पहले टी20 मुकाबले में जिम्‍बाब्‍वे को 7 विकेट से शिकस्‍त दी। श्रेयस अय्यर की कप्‍तानी में भारत की यह पहली टी20 जीत थी। इससे पहले टीम इंडिया आयरलैंड और इंग्‍लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवा चुकी थी।

ऐसे में अय्यर की नजर अब अपनी कप्‍तानी में पहली टी20 सीरीज जीतने पर होगी। आइए जानते हैं कि 3 मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? साथ ही इस मैच को टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल

भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा?

भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 25 जुलाई, शनिवार को खेला जाएगा।

भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा?

भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला हरारे स्‍पोर्ट्स क्‍लब में खेला जाएगा।

भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस शाम 4 बजे होगा।

भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?

भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को टीवी पर Unite8 Sports पर देख सकते हैं।

भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को मोबाइल पर फैनकोड एप पर देख सकते हैं। मैच से जुड़ी सभी अपडेट और अन्‍य खबरें आपको दैनिक जागरण एप और वेबसाइट पर मिलेंगी।

भारतीय टीम

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई।

जिम्बाब्वे टीम

सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, तनाका चिवांगा, बेन कुरेन, ब्रैड इवांस, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमानी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ब्लेसिंग मुजाराबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामुरी, मिल्टन शुंबा, तफदजवा त्सिगा।

यह भी पढ़ें- IND vs ZIM Playing 11: वैभव सूर्यवंशी दूसरे टी20 में भी मचाएंगे धमाल, इन 11 प्‍लेयर्स के साथ उतर सकते हैं श्रेयस अय्यर

यह भी पढ़ें- IND vs ZIM 1st T20I Highlights: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत को मिली पहली जीत, टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को हराया