विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs ZIM Playing 11: वैभव सूर्यवंशी दूसरे टी20 में भी मचाएंगे धमाल, इन 11 प्‍लेयर्स के साथ उतर सकते हैं श्रेयस अय्यर

Published: Fri, 24 Jul 2026 03:35 PM (IST)

भारत और जिम्‍बाब्‍वे के बीच 3 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जुलाई, शनिवार को हरारे में खेला जाएगा।

सीरीज जीतने पर भारत की नजर

सीरीज जीतने पर भारत की नजर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों जिम्‍बाब्‍वे के दौरे पर है। इस दौरान दोनों टीमों के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है। गुरुवार को हरारे स्‍पोर्ट्स क्‍लब में खेले गए पहले मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी की फिफ्टी की बदौलत भारत ने जिम्‍बाब्‍वे को 7 विकेट से शिकस्‍त दी थी।

सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जुलाई, शनिवार को हरारे में खेला जाएगा। आयरलैंड और इंग्‍लैंड के खिलाफ शर्मनाक प्रदर्शन के बाद श्रेयस अय्यर की नजर अपनी कप्‍तानी में पहली टी20 सीरीज जीतने पर होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि दूसरे टी20 में भारतीय टीम किन 11 प्‍लेयर्स के साथ मैदान में उतर सकती है।

तबाही मचाने को तैयार वैभव

अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर पारी का आगाज कर सकते हैं। पिछले मैच में अभिषेक का बल्‍ला नहीं चला था। उन्‍होंने 8 गेंदों का सामना किया था और 1 रन ही बनाया था। ऐसे में उनकी नजर जोरदार वापसी करने पर होगी।

वहीं इंग्‍लैंड के खिलाफ दूसरे, तीसरे और चौथे टी20 में फीके रहने वाले वैभव ने जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ अपना रौद्र रूप दिखाया। वैभव ने 4 चौकों और इतने ही छक्‍कों की बदौलत 19 गेंदों पर 50 रन की पारी खेली थी।

फिनिशर के रोल में रिंकू

3 नंबर पर ईशान किशन, 4 पर कप्‍तान श्रेयस अय्यर और 5 पर तिलक वर्मा को भेजा जा सकता है। ईशान को पहले टी20 में अच्‍छी शुरुआत मिली थी। हालांकि, 35 के स्‍कोर पर वह कैच आउट हो गए थे। वहीं श्रेयस और तिलक ने टीम इंडिया को जीत दिलाकर ही दम लिया था।

फिनिशर के रोल में रिंकू सिंह नजर आ सकते हैं। शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा और मयंक यादव पर गेंदबाजी की जिम्‍मेदारी रह सकती है। प्रिंस और मंयक ने पिछले मैच में 2-2 विकेट चटकाए थे।

भारत की संभावित प्लेइंग 11

अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्‍तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्‍नोई, प्रिंस यादव, अशोक शर्मा, मयंक यादव।

भारतीय टीम

अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, रिंकू सिंह, सूर्यांश शेडगे, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, अशोक शर्मा, मयंक यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई।

यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: कौन हैं अशोक शर्मा? जिम्बाब्वे के खिलाफ किया डेब्यू, IPL में दिखा चुके हैं अपनी रफ्तार का कहर

यह भी पढ़ें- IND vs ZIM: मयंक यादव ने पहली ही बॉल पर मचाया गदर, 647 दिन बाद वापसी कर तोड़ा अश्विन का रिकॉर्ड