विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI: भारत की सरजमीं पर 24 साल से सीरीज जीत को तरस रहा वेस्टइंडीज, शाई होप की कप्तानी में खत्म करना चाहेगी सूखा

Published: Fri, 25 Sep 2026 04:10 PM (IST)

वेस्टइंडीज भारत में 24 साल से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं जीत पाया है, और आगामी वनडे सीरीज उनके लिए यह सूखा खत्म करने का मौका है।

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के लिए भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज आसान नहीं रहने वाली है। दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी, जो विंडीज के लिए काफी अहम होगी। वर्ल्ड कप 2027 के लिए वेस्टइंडीज की टीम सीधे क्वालीफाई नहीं कर सकी है। भारत के खिलाफ अगर वे सीरीज पर 3-0 से कब्जा जमाते हैं, तो भी विश्व कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएंगे।

इसके अलावा विंडीज की टीम भारत की सरजमीं पर 24 सालों से कोई द्विपक्षीय सीरीज नहीं जीत सकी है। टीम के हेड कोच डैरन सैमी के लिए भी कठिन चुनौती होने वाली है कि टीम को भारत में जीत दिलाएं। कोच सैमी भी विश्व कप से पहले अपनी टीम की ये सबसे बड़ी परीक्षा मान रहे हैं।

वेस्टइंडीज खत्म करना चाहेगी सूखा

वेस्टइंडीज की टीम 24 सालों से भारत में कोई सीरीज नहीं जीती है। उन्होंने आखिरी बार साल 2002 में भारत की धरती पर किसी सीरीज में फतह हासिल की थी। 2002 में सात मैचों की वनडे सीरीज में विंडीज ने भारत को 4-3 से हराया था। उसके बाद से वे टीम इंडिया को किसी सीरीज में पटखनी नहीं दे सके हैं। ऐसे में शाई होप की कप्तानी वाली टीम पूरी कोशिश में होगी कि वे भारत को हराकर 24 साल के सूखे को खत्म करें।

वेस्टइंडीज लगातार तीसरी बार नहीं कर सकी सीधा क्वालीफाई

विंडीज की टीम ने 2019 विश्व कप, जो इंग्लैंड में खेला गया था, उसके लिए क्वालीफाइंग राउंड खेलने के बाद क्वालीफाई किया था। इसके बाद भारत की मेजबानी में खेले गए 2023 विश्व कप के लिए वे क्वालीफाइंग राउंड खेलने के बाद भी क्वालीफाई नहीं कर सके। अब लगातार तीसरी बार है कि वे वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके हैं। उन्हें एक बार फिर क्वालीफाइंग राउंड खेलना पड़ेगा।

इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज हेड टू हेड रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो विंडीज की टीम अधिक पीछे नहीं है। दोनों के बीच कड़ी टक्कर दिखाई देती है। हालांकि, पिछले कुछ सालों में भारत का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 142 वनडे मैच खेले गए हैं। इस दौरान 72 मैचों में भारत ने जीत हासिल की है, जबकि विंडीज टीम ने भी 64 मुकाबवलों में बाजी मारी है। दो मैच टाई रहे हैं, तो वहीं 4 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला है।

यह भी पढ़ें- Kusal Mendis ने शतक जड़कर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, श्रीलंका ने इंग्‍लैंड दौरे पर दर्ज की पहली जीत

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026 में नेपाल का बड़ा उलटफेर, शानदार गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान को चटाई धूल