विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kusal Mendis ने शतक जड़कर लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, श्रीलंका ने इंग्‍लैंड दौरे पर दर्ज की पहली जीत

Published: Fri, 25 Sep 2026 02:51 PM (IST)

कप्‍तान कुसल मेंडिस के शतक के दम पर श्रीलंका ने लीड्स में इंग्‍लैंड को दूसरे वनडे में 16 रन से ...और पढ़ें

कुसल मेंडिस

कुसल मेंडिस

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। कुसल मेंडिस (121) के रिकॉर्ड तोड़ शतक के दम पर श्रीलंका ने दूसरे वनडे में इंग्‍लैं को 16 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी की। यह मौजूदा इंग्‍लैंड दौरे पर श्रीलंका की पहली जीत भी रही।

लीड्स में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने पहले बल्‍लेबाजी करके 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 321 रन बनाए। जवाब में इंग्‍लैंड की टीम 50 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 305 रन बना सकी। याद दिला दें कि इंग्‍लैंड ने पहला वनडे 89 रन से जीता था। अब दोनों देशों के बीच सीरीज का तीसरा व अंतिम वनडे रविवार को द ओवल में खेला जाएगा।

मेंडिस ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

  • कुसल मेंडिस टीम का नेतृत्‍व करते हुए वनडे शतक जमाने वाले श्रीलंका के दूसरे विकेटकीपर बल्‍लेबाज बने। इससे पहले यह उपलब्धि कुमार संगकारा हासिल कर सके थे। संगकारा ने 18 मार्च 2011 को न्‍यूजीलैंड के खिलाफ वानखेड़े स्‍टेडियम में 128 गेंदों में 111 रन बनाए थे। तब संगा श्रीलंका के कप्‍तान और विकेटकीपर दोनों भूमिका निभा रहे थे।
  • कुसल मेंडिस इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे शतक जमाने वाले तीसरे श्रीलंकाई कप्‍तान बने। इसी के साथ वो सनथ जयसूर्या और महेला जयवर्धने के क्‍लब से जुड़े। जयवर्धने और जयसूर्या दोनों ने इंग्‍लैंड के खिलाफ श्रीलंका की कप्‍तानी करते हुए दो-दो वनडे शतक जड़े।
  • कुसल मेंडिस इंग्‍लैंड के खिलाफ टीम का नेतृत्‍व करते हुए वनडे शतक जमाने वाले दुनिया के तीसरे विकेटकीपर बल्‍लेबाज बने। साउथ अफ्रीका के क्विंटन डी कॉक ने सबसे पहले यह उपलब्धि हासिल की थी। डी कॉक ने 4 फरवरी 2020 को केपटाउन में इंग्‍लैंड के खिलाफ 107 रन बनाए थे। वेस्‍टइंडीज के कप्‍तान शाई होप ने इंग्‍लैंड के खिलाफ कप्‍तान और विकेटकीपर बल्‍लेबाज की भूमिका निभाते हुए दो वनडे शतक जमाए।

बाबर आजम अब भी नंबर-1

इंग्‍लैंड के ख‍िलाफ कप्‍तान के रूप में वनडे शतक का सर्वाधिक व्‍यक्तिगत स्‍कोर बनाने का रिकॉर्ड बाबर आजम के नाम दर्ज है। पाकिस्‍तान के कप्‍तान ने 13 जुलाई 2021 को बर्मिंघम में इंग्‍लैंड के खिलाफ 139 गेंदों में 158 रन की पारी खेली थी। वो दुनिया के इकलौते कप्‍तान हैं, जिन्‍होंने इंग्‍लैंड के खिलाफ वनडे में 150+ स्‍कोर बनाया।

यह भी पढ़ें- ENG vs SL 3rd T20I: जोस बटलर के तूफान में उड़ी श्रीलंका, भारत को पछाड़कर ICC रैंकिंग में टॉप पर पहुंचा इंग्‍लैंड

यह भी पढ़ें- ENG vs SL: इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने श्रीलंका को दिए जख्म, 73 गेंदों में ही खत्म कर दिया मुकाबला; टॉम बेंटन की फिफ्टी