ENG vs SL: इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने श्रीलंका को दिए जख्म, 73 गेंदों में ही खत्म कर दिया मुकाबला; टॉम बेंटन की फिफ्टी
इंग्लैंड ने दूसरे टी20 मैच में श्रीलंका को छह विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय ...और पढ़ें

इंग्लैंड ने श्रीलंका को दी मात

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। इंग्लैंड के तूफानी बल्लेबाजी क्रम ने एक बार फिर अपना रौद्र रूप दिखाया और श्रीलंका को दूसरे टी20 मैच में छह विकेट से हरा दिया। टॉम बेंटन की नाबाद 52 रनों की पारी के दम पर इंग्लैंड ने 146 रनों के टारगेट को महज 73 गेंदों पर हासिल कर लिया। इसी के साथ उसने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त ले ली है।
कार्डिफ के सोफी गार्डन्स में खेले गए इस मैच में श्रीलंकाई बल्लेबाजी कुछ खास नहीं कर सकी और 20 ओवरों में नौ विकेट खोकर 145 रनों पर ही ढेर हो गई। उसके लिए कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं बना सका। घर में खेल रही इंग्लैंड के लिए इस लक्ष्य को हासिल करना काफी आसान साबित हुआ।
शुरू से मचाया कोहराम
इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने शुरू से ही इस मैच में कोहराम मचा दिया। जोस बटलर और एनेयूरिन डोनाल्ड की जोड़ी ने टीम को तूफानी शुरुआत दी। 4.3 ओवरों में टीम का स्कोर 51 रनों तक पहुंच चुका था। अगली गेंद पर वानिंदु हसारंगा ने ईशान मलिंगा की गेंद पर डोनाल्ड को कैच कर इंग्लैंड का पहला विकेट गिराया। वह 13 गेंदों पर 21 रन बना पाए जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल रहा। अगले ओवर की पहली गेंद पर दुश्मंथा चामीरा ने बटलर को आउट कर दिया। वह 16 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाने में सफल रहे।
हैरी ब्रूक ने आठ गेंदों पर एक चौके और तीन छक्कों की मदद से 23 रन बनाए। हसारंगा ने उनका विकेट अपने नाम किया। जॉर्डन कॉक्स को रत्नायके ने 136 के कुल स्कोर पर पवेलियन की राह दिखाई। इस बीच बेंटन एक छोर संभाले खड़े हुए थे और तूफानी रफ्तार में बैटिंग करते हुए टीम को जीत के पास ले जा रहे थे। उन्होंने इस काम को बखूबी अंजाम दिया और टीम को जीत दिलाकर ही पवेलियन लौटे। बेंटन ने अपनी पारी में 24 गेंदों पर दो चौके और चार छक्कों की मदद से नाबाद 52 रन बनाए। उनके साथ विल जैक्स तीन रन बनाकर नाबाद रहे।
श्रीलंकाई बल्लेबाज हुए परेशान
इससे पहले, श्रीलंकाई बल्लेबाजी इंग्लैंड की धारदार गेंदबाजी के सामने बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। पाथुम निसंका और लाहिरू उदारा ने पहले विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी की। छठे ओवर की तीसरी गेंद पर उदारा को लियाम डॉसन ने पवेलियन की राह दिखाई और यहीं से श्रीलंकाई पारी लड़खड़ा गई। उन्होंने 20 गेंदों पर 21 रनों की पारी खेली जिसमें पांच चौके शामिल रहे। अगली गेंद पर कामिल मिसारा बिना खाता खोले आउट हो गए। कप्तान चारिथा असालंका ने 31 गेंदों पर 31 रनों की पारी खेल टीम को संभाला। दूसरे सलामी बल्लेबाज निसंका नौवें ओवर की आखिरी गेंद पर आउट हो गए थे। उन्होंने 21 गेंदों पर चार चौके और एक छक्के की मदद से 37 रन बनाए।
कामिंडू मेंडिस को 12 रनों के निजी स्कोर पर जेमी ओवरटन ने बोल्ड कर दिया। दासुन शनाका भी चार रन ही बना सके। हसारंगा ने 22 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल रहा।
