विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Asian Games 2026 में नेपाल का बड़ा उलटफेर, शानदार गेंदबाजी के दम पर अफगानिस्तान को चटाई धूल

Published: Fri, 25 Sep 2026 02:11 PM (IST)

शानदार गेंदबाजी के बाद बल्‍लेबाजों के प्रदर्शन की बदौलत नेपाल क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्‍स 2026 में बड़ा उलटफेर कर दिया।

नेपाल ने जीता मुकाबला।

नेपाल ने जीता मुकाबला।

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। शानदार गेंदबाजी के बाद बल्‍लेबाजों के प्रदर्शन की बदौलत नेपाल क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्‍स 2026 में बड़ा उलटफेर कर दिया। नेपाल ने चौथे मुकाबले में शुक्रवार को अफगानिस्‍तान को 5 विकेट से शिकस्‍त दी। इससे पहले अफगान टीम ने जापान को मात दी थी।

कप्‍तान दीपेंद्र सिंह ऐरी और संदीप लामिछाने, कुशल भुरतेल और ललित राजबंशी की कसी हुई गेंदबाजी के चलते अफगानिस्‍तान टीम पहले बल्‍लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 102 रन ही बना सकी। 103 रन का लक्ष्‍य नेपाट टीम ने 18वें ओवर में 5 विकेट गंवाकर चेज कर लिया।

 

 

अफगानिस्‍तान की शुरुआत बेहद खराब रही और 5 ओवर में टीम ने 3 विकेट गंवा दिए। ललित राजबंशी ने पहले ओवर की आखिरी गेंद पर हसन ईसाखिल (0) को बोल्‍ड किया। मोहम्मद अकरम (2) और करीम जनत (9) को ललित ने पवेलियन भेजा।

इसके बाद फैसल शिनोजादा ने नजीबुल्लाह जादरान के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्‍लेबाजों ने 30-30 रन बनाए। कप्‍तान दरविश रसूली का तो खाता तक नहीं खुला। नंगेलिया खरोती 17 रन बनाकर नाबाद रहे। ललित राजबंशी ने 3 और कुशल भुरतेल ने 4 विकेट झटके।

103 रन चेज करने उतरी नेपाल टीम की सलामी जोड़ी भी सस्‍ते में आउट हो गई। गेंदबाजी में कमाल करने वाले कुशल भुरतेल का खाता नहीं खुला। वहीं विकेटकीपर आसिफ शेख ने 2 रन बनाए। 3 नंबर पर बल्‍लेबाजी करने उतरे संदीप जोरा ने 35 गेंदों पर 34 रन की अहम पारी खेली। वहीं रोहित पौडेल 33 रन बनाकर नाबाद रहे।

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026: हांगकांग चाइना की शानदार वापसी, लो-स्कोरिंग मैच में ओमान को दी मात

यह भी पढ़ें- Asian Games 2026 Live: शूटिंग में भारत को दोहरी खुशी, गोल्‍ड के बाद सिल्‍वर आया; सात्विक-चिराग पहले राउंड में बाहर