विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI: सीरीज जीतने के लिए गौतम गंभीर निकालेंगे तुरुप का इक्का, 1425 दिनों बाद टीम इंडिया में होगा ऐसा

Published: Sat, 17 Oct 2026 03:19 PM (IST)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच आज बेंगलुरु में खेला जाना है। इस मैच पर सीरीज के विजेता का फैसला टिका हुआ है।

गौतम गंभीर लेंगे बड़ा फैसला

गौतम गंभीर लेंगे बड़ा फैसला 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम आज वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जाने वाले पांचवें और आखिरी टी20 मैच में सीरीज जीतने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। यह सीरीज इस समय 2-2 की बराबरी पर है और जो टीम आखिरी मैच जीतेगी वो विजेता बनेगी। इस अहम मैच में कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर के सामने वेस्टइंडीज के तूफानी बल्लेबाजों को रोकने की चुनौती होगी।

बेंगलुरु का एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम इस मैच की मेजबानी कर रहा है जो छोटा है और अपने हाई स्कोरिंग मुकाबलों के लिए जाना जाता है। यहां रनों की बारिश होती है। भारत के पास तूफानी बल्लेबाज हैं तो वेस्टइंडीज के पास भी कमी नहीं है। हालांकि, टीम के पास एक ऐसा हथियार है जो इस मैदान पर बल्लेबाजों को रोकने का दम रखता है। इस गेंदबाज का नाम है भुवनेश्वर कुमार।

भुवनेश्वर कुमार को मिलेगा मौका?

भुवनेश्वर कुमार को आखिरी टी20 मैच से पहले टीम इंडिया में शामिल किया गया है। वह चोटिल अर्शदीप सिंह की जगह टीम में आए हैं जिन्हें हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मैच में चोट लग गई थी। अर्शदीप का इस मैच में न खेलना तय माना जा रहा है और अगर ऐसा होता है तो फिर भुवनेश्वर 2022 के बाद पहली बार भारत की प्लेइंग-11 में दिख सकते हैं।

भुवेनश्वर ने भारत के लिए अपना अखिरी टी20 मैच 22 नवंबर 2022 को न्यूजीलैंड के खिलाफ नेपियर में खेला था। अगर उन्हें आज मौका मिलता है तो 1,425 दिनों बाद उनकी टीम में वापसी होगी। भुवनेश्वर के आने से टीम को फायदा भी होगा क्योंकि वह इस मैदान से वाकिफ हैं और जानते हैं कि चिन्नास्वामी पर रनों की बौछार को कैसे रोकना है।

दाएं हाथ का यह तेज गेंदबाज आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेलता है और यह टीम बीते दो सीजनों से खिताब जीत रही है जिसमें भुवनेश्वर का अहम रोल रहा है। भुवनेश्वर के पास स्विंग है जो नई गेंद से बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है।

नहीं होगा आसान?

भुवनेश्वर के पास सीम और स्विंग दोनों हैं जो उन्हें घातक बनाती हैं। इसके अलावा उनके पास अनुभव भी है। अनुभव चिन्नास्वामी में खेलने का और एक दशक से ज्यादा इंटरनेशनल क्रिकेट का। ऐसे में भुवनेश्वर टीम इंडिया के सीरीज जीतने के मकसद को पूरा करने में बड़ा और अहम किरदार निभा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- ICC को CWI के सीईओ ने जमकर कोसा, बोले- भारत की सीरीज से होगी बंपर कमाई, वेस्‍टइंडीज रह जाएगा खाली हाथ

यह भी पढ़ें- IND vs WI: पांचवें टी20 से पहले टीम इंडिया से जुड़े भुवनेश्वर कुमार, इस वजह से मिला मौका