विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ICC को CWI के सीईओ ने जमकर कोसा, बोले- भारत की सीरीज से होगी बंपर कमाई, वेस्‍टइंडीज रह जाएगा खाली हाथ

Published: Fri, 16 Oct 2026 08:25 PM (GMT+05:30)

क्रिकेट वेस्टइंडीज के सीईओ क्रिस डेहरिंग ने आईसीसी को जमकर कोसा है। उन्होंने द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज के राजस्व मॉडल की आलोचना की है।

भारत बनाम वेस्टइंडीज

भारत बनाम वेस्टइंडीज

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

प्रेट्र, नई दिल्ली। क्रिकेट वेस्टइंडीज (CWI) के सीईओ क्रिस डेहरिंग ने द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज के राजस्व मॉडल की आलोचना की है। इस मॉडल के तहत सीरीज से होने वाली 100 प्रतिशत कमाई मेजबान देश को मिलती है।

ऐसे में भारत के साथ चल रही सीरीज का उदाहरण देते हुए डेहरिंग ने कहा कि इससे लगभग 189 करोड़ से 284 करोड़ रुपये (20 से 30 मिलियन अमेरिकी डालर) की कमाई होने की उम्मीद है, लेकिन उनके देश को इसमें से कुछ नहीं मिलेगा।

1997 में शुरू हुई वेस्टइंडीज में क्रिकेट के पतन की शुरुआत

वेस्टइंडीज को शनिवार को बेंगलुरु में चल रही सीरीज का पांचवां और आखिरी टी-20 मैच खेलना है। विस्डन के द स्कूप से बातचीत में डेहरिंग ने कहा कि 1997 में अपनाए गए इस मॉडल ने कैरेबियन क्षेत्र में क्रिकेट के पतन की शुरुआत कर दी थी।

तब आइसीसी के सदस्य देशों ने उस वित्तीय मॉडल को बदलने के लिए वोट किया, जिस पर विश्व क्रिकेट टिका हुआ था। उन्होंने कहा कि मैं उस समय वहां मौजूद था। इसे मेरी किस्मत कहें या बदकिस्मती। तब तक वेस्टइंडीज एक बहुत आकर्षक टीम हुआ करती थी और हर कोई चाहता था कि हम उनके यहां दौरा करें।

हमें टूरिंग फीस मिलती थी, जो कैरेबियन में सीरीज आयोजित करके होने वाली कमाई से कहीं ज्यादा होती थी। कभी क्रिकेट की एक मजबूत ताकत रही वेस्टइंडीज टीम का प्रदर्शन अब सभी प्रारूपों में गिर गया है।

सीडब्ल्यूआइ को बार-बार वित्तीय संकट का सामना करना पड़ा है और खिलाड़ियों में भी अपनी कमाई को लेकर असंतोष है। इसके चलते वहां खिलाड़ियों ने बगावत की है विभिन्न लीगों में खेलने वाले खिलाड़ी बनने का चलन बढ़ा है।

यह भी पढ़ें- Ind W vs Zim W 1st T20 Live Score: जिंबाब्वे को लगा तीसरा झटका, केलिस ढलोवू 42 रन बनाकर आउट

यह भी पढ़ें- 4 टी20 विश्व कप खेलने वाले गेंदबाज ने लिया संन्यास, सिर्फ 30 साल की उम्र में क्रिकेट को अलविदा कर किया हैरान