विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs WI: T20I सीरीज से पहले वेस्टइंडीज ने बदली अपनी टीम, भारत की नाक में दम करने वाले खिलाड़ी को स्क्वाड में किया शामिल

Published: Mon, 05 Oct 2026 05:24 PM (IST)

वेस्टइंडीज ने भारत के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए चोटिल ज्वेल एंड्रयू की जगह आमिर जांगू को टीम में शामिल किया है।

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, लखनऊ। वेस्टइंडीज ने भारत के विरुद्ध पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए शीर्ष क्रम के बल्लेबाज आमिर जांगू को चोटिल ज्वेल एंड्रयू के विकल्प के रूप में टीम में शामिल किया है। टी-20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहला मैच मंगलवार को लखनऊ में खेला जाएगा।

मुल्लांपुर में शनिवार को खेले गए तीसरे वनडे के दौरान नमन धीर का कैच लेने के प्रयास में एंड्रयू की अंगुली में चोट लग गई थी। हालांकि जांच में पता चला कि किसी तरह का फ्रैक्चर नहीं है। यह 19 वर्षीय विकेटकीपर बल्लेबाज वेस्टइंडीज के 352 रन के रिकार्ड लक्ष्य का पीछा करने के दौरान बल्लेबाजी करने नहीं उतरा।

ज्वेल एंड्रयू चोट की वजह से बाहर

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने सोमवार को कहा कि भारत के विरुद्ध शनिवार को तीसरे वनडे के दौरान ज्वेल एंड्रयू की उंगली में चोट लगने के बाद उनकी जगह विकल्प के तौर पर आमिर जांगू को टीम में शामिल किया गया है। चिकित्सा दल एंड्रयू की स्थिति पर नजर रख रहा है।

भारत और वेस्टइंडीज पर धीमी ओवर गति के लिए लगा जुर्माना

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने न्यू चंडीगढ़ में तीसरे वनडे के दौरान धीमी ओवर गति के लिए भारत और वेस्टइंडीज पर सोमवार को जुर्माना लगाया। भारत पर जहां मैच फीस का 20 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया, वहीं वेस्टइंडीज पर 10 प्रतिशत जुर्माना लगा, जिसमें दोनों टीम को निर्धारित ओवर गति से क्रमशः चार और दो ओवर कम पाया गया।

मैच रेफरी प्रकाश भट्ट ने शनिवार को मैच के बाद यह जुर्माना लगाया। आईसीसी ने कहा कि दोनों कप्तानों ने अपराध स्वीकार कर लिए और प्रस्तावित जुर्माने को स्वीकार कर लिया है जिससे औपचारिक सुनवाई की कोई जरूरत नहीं थी।

यह भी पढ़ें- टी20 सीरीज से पहले भारत और वेस्टइंडीज पर गिरी गाज, आईसीसी ने चला दिया हंटर

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड सीरीज में कुलदीप यादव को नहीं मिलेगा मौका, इन खिलाड़ियों की वजह से जाएगी जगह