IND vs WI: टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स तो मोबाइल पर कहां? जानिए भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल
वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज की भारत ने जीत के साथ शुरुआत की।

भारत बनाम वेस्टइंडीज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs WI 2nd T20I Live Streaming: वेस्टइंडीज के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज की भारत ने जीत के साथ शुरुआत की। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मंगलवार को हुए मुकाबले में श्रेयस अय्यर की सेना ने वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई।
टीम इंडिया की नजर अब इस बढ़त को दोगुना करने पर है। दूसरी ओर दूसरे मैच में मेहमान विंडीज टीम (India vs West Indies) वापसी की राह तलाशेगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि सीरीज का दूसरा मुकाबला कब और कहां खेला जाएगा? साथ ही क्रिकेट प्रेमी टीवी और मोबाइल पर इस टक्कर को कैसे देख सकते हैं?
लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शुक्रवार, 9 अक्टूबर को खेला जाएगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेला जाएगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस आधा घंटे पहले 6:30 बजे होगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को टीवी पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टी20 मुकाबले को मोबाइल पर जियो हॉटस्टार एप पर देख सकते हैं। दूसरे टी20 से जुड़ी सभी अपडेट, मैच रिपोर्ट और अन्य खबरें आप दैनिक जागरण एप और बेवसाइट पर भी पढ़ सकते हैं।
भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi), ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर।
वेस्टइंडीज टीम
शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्डे, शिमरन हेटमायर, अकील हुसैन, शमार जोसेफ, गुडाकेश मोती, कीमो पॉल, कामिल पूरन, रोवमैन पॉवेल, शरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, रोमारियो शेफर्ड और शमार स्प्रिंगर।
टी20 सीरीज का शेड्यूल
- 6 अक्टूबर: पहला टी20- भारत ने 8 विकेट से जीत दर्ज की।
- 9 अक्टूबर: दूसरा टी20- जेएससीए स्टेडियम, रांची
- 11 अक्तूबर: तीसरा टी20- होल्कर स्टेडियम, इंदौर
- 14 अक्टूबर: चौथा टी20- राजीव गांधी स्टेडियम, हैदराबाद
- 17 अक्टूबर: पांचवां टी20- एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
यह भी पढ़ें- IND vs WI: रांची में 'लोकल बॉय' वैभव सूर्यवंशी को मिलेगा मौका? दूसरे टी20 में 2 बदलाव के साथ उतर सकती टीम इंडिया
