IND vs WI: पहले T20I में किसे मिलेगा मौका और कौन बैठेगा बाहर? संजू सैमसन-वैभव सूर्यवंशी को लेकर फंसा पेंच
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में मंगलवार को जब भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी तो कप्तान श्रेयस अय्यर और ...और पढ़ें

भारत बनाम वेस्टइंडीज

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IND vs WI 1st T20I Playing 11: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में मंगलवार को जब भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी तो कप्तान श्रेयस अय्यर और टीम मैनेजमेंट के सामने सबसे बड़ी चुनौती ओपनिंग जोड़ी को चुनना होगा।
सलामी जोड़ी के लिए संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा औ वैभव सूर्यवंशी दावेदार हैं। हाल ही में खत्म हुए एशियन गेम्स 2026 में वैभव और अभिषेक पारी की शुरुआत कर रहे थे। वहीं ईशान मिडिल ऑर्डर में खेल रहे थे। हालांकि, घरेलू सीरीज में इसकी संभावना कम नजर आती है।
वैभव बैठ सकते बाहर
अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन पारी का आगाज कर सकते हैं। पाकिस्तान के खिलाफ एशियन गेम्स के फाइनल में अभिषेक ने 28 गेंदों पर 61 रन कूट दिए थे। दूसरे ओर संजू का बल्ला नहीं चला। ईशान किशन को 3 नंबर पर उतारा जा सकता है। कप्तान श्रेयस अय्यर एक बार फिर चौथे नंबर पर आ सकते हैं। नंबर 5 पर तिलक वर्मा को मौका मिल सकता है।
8 नंबर तक होगी बल्लेबाजी
शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल के रूप में 3 ऑलराउंडर भारत की अंतिम 11 का हिस्सा हो सकते हैं। इससे टीम को 8 नंबर तक बल्लेबाजी मिल जाएगी और बैटिंग में गहराई आएगी। तेज गेंदबाजी की कमान अर्शदीप सिंह के हाथों में होगी। प्रिंस यादव या मयंक यादव उनका साथ दे सकते हैं। जसप्रीत बुमराह को इस सीरीज के लिए आराम दिया गया है।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, प्रिंस यादव/मयंक यादव, अर्शदीप सिंह।
भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा , शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, नमन धीर।
यह भी पढ़ें- IND vs WI Head To Head: वनडे के बाद अब टी20 सीरीज की बारी, भारतीय टीम वेस्टइंडीज पर भारी
यह भी पढ़ें- IND vs WI: 'गोल्डन ब्वॉयज' अब वेस्टइंडीज के सामने, जानिए कब और कहां देखें पहला T20 मुकाबला लाइव
