विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs SL: सूर्या-ईशान को पहले ODI से बाहर करने पर सोशल मीडिया पर भड़के फैंस, राहुल-द्रविड़ को जमकर लताड़ा

By Jagran NewsEdited By: Priyanka Joshi
Published: Tue, 10 Jan 2023 04:10 PM (IST)

IND vs SL 1st ODI श्रीलंका के खिलाफ पहले वनडे मैच में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने प्लेइंग-XI में सलामी ...और पढ़ें

IND vs SL 1st ODI: Ishan Kishan and Suryakumar Yadav Dropped Out
IND vs SL 1st ODI: Ishan Kishan and Suryakumar Yadav Dropped Out

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Ishan Kishan and Suryakumar Yadav Dropped in IND vs SL 1st ODI। भारतीय टीम और श्रीलंका (IND vs SL 1st ODI) के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मैच में श्रीलंकाई कप्तान दसुन शनाका (Dasun Shanaka) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और भारतीय टीम को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया।

इस मैच में टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने प्लेइंग-XI का खुलासा करते हुए हर किसी को हैरान कर दिया। उन्होंने पहले वनडे मैच की प्लेइंग-11 में सलामी बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को मौका नहीं दिया। टीम मैनेजमेंट के इस फैसले पर फैंस सोशल मीडिया पर काफी भड़के हुए नजर आ रहे है और तेजी से अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है।

IND vs SL 1st ODI: सूर्या और ईशान को प्लेइंग-11 से बाहर देख सोशल मीडिया पर भड़के फैंस

बता दें कि भारत और श्रीलंका (IND vs SL 1st ODI) के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग-11 में सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) और ईशान किशन (Ishan Kishan) को मौका नहीं दिया। सूर्य और ईशान दोनों को ही शानदार फॉर्म में होने के बावजूद रोहित ने उन्हें पहले वनडे मैच से बाहर किया।

श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टी-20 मैच में सूर्या ने महज 55 गेंदों का सामना करते हुए 112 रनों की नाबाद पारी खेली थी, वहीं ईशान का श्रीलंका के खिलाफ टी-20 में कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा, लेकिन उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में रोहित की गैरमौजूदगी में दोहरा शतक जड़ा था। ऐसे में इन दोनों विस्फोटक बल्लेबाजों को पहले वनडे मैच से ड्रॉप करने के फैसले पर सोशल मीडिया पर फैंस भड़के हुए नजर आ रहे है।

सोशल मीडिया पर भड़के फैंस

यह भी पढ़िए:

IND vs SL 1st ODI: Shubman Gill ने जड़ा अर्धशतक, तो डगआउट में बैठे Ishan Kishan ने बजाई तालियां

IND vs SL 1st ODI: 'हवा में उठाया बल्ला, आसमान की ओर देखा', दमदार फिफ्टी जड़ रोहित शर्मा ने ऐसे किया सेलिब्रेट