विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ind vs SA Pitch Report 3rd ODI: बोलैंड पार्क पर आज खेला जाएगा निर्णायक मुकाबला, जानें कैसी है पार्ल की पिच?

By Umesh KumarEdited By: Umesh Kumar
Published: Wed, 20 Dec 2023 06:19 PM (IST)Updated: Thu, 21 Dec 2023 02:42 PM (IST)

IND vs SA 3rd ODI भारत और साउथ अफ्रीका की टीम पार्ल के मैदान पर निर्णायक मुकाबले में भिड़ने को ...और पढ़ें

बोलैंड पार्क के पार्ल स्टेडियम में खेला जाएगा तीसरा और आखिरी मैच। फाइल फोटो
बोलैंड पार्क के पार्ल स्टेडियम में खेला जाएगा तीसरा और आखिरी मैच। फाइल फोटो

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Boland Park Paarl Pitch Report: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है। भारत ने पहले मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से मात दी थी। साउथ अफ्रीका ने पलटवार करते हुए दूसरा वनडे 8 विकेट से जीता। अब सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला गुरुवार, 21 दिसंबर को पार्ल में खेला जाएगा।

भारत और साउथ अफ्रीका की टीम पार्ल के मैदान पर निर्णायक मुकाबले में भिड़ने को तैयार हैं। साल 2022 में भारत और साउथ अफ्रीका इस पिच दो बार आमने-सामने हुई हैं और दोनों ही बार साउथ अफ्रीका ने जीत हासिल की है। भारत ने इस मैदान पर पांच मुकाबले खेले हैं, जिसमें से दो जीते हैं और एक मैच ड्रा रहा है।

बोलैंड पार्क पार्ल Pitch Report

बात करें बोलैंड पार्क पार्ल की पिच की तो यह बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग मानी जाती है। यहां बल्लेबाजा खूब रन बनाते हैं। हालांकि, स्पिनर और तेज गेंदबाज दोनों को मदद मिलती है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 8 मुकाबले जीते हैं। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीमों ने 6 मुकाबले जीते हैं। इस पिच पर पिछले छह मैचों में पांच बार 250 प्लस का स्कोर बना है।

यह भी पढ़ें- IND vs SA 3rd ODI Live Score: साउथ अफ्रीकी की धरती पर दूसरी वनडे सीरीज जीतना चाहेगा भारत, पार्ल में होगी जबरदस्त भिड़ंत

करो या मरो की होगी जंग

गौरतलब हो कि भारतीय टीम ने विराट कोहली की कप्तानी में आखिरी बार साल 2018 में अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज जीती थी। केएल राहुल एंड कंपनी उस इतिहास को दोहराने की कोशिश करेगी। अफ्रीका भी अपने घर में अपनी लाज बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी। ये मैच काफी रोमांचक होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- ICC Ranking: Babar Azam ने Shubman Gill से छीनी नंबर वन की कुर्सी, T20I में आदिल ने 'राशिद' को पछाड़ा