Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • नेपाल बाढ़
  • AI बूटकैंप
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • cricket
  • match-report
LIVE BLOG

IND vs SA 3rd ODI Live Score: भारत ने जीती सीरीज, साउथ अफ्रीका को आखिरी वनडे मैच में 78 रन से हराया

India vs South Africa Live Score 3rd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA 3rd ODI) के बीच आज तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला गया। भारत ने अफ्रीका को 78 रन से हराकर 2-1 से सीरीज अपने नाम की।

By Priyanka JoshiFri, 22 Dec 2023 12:30 AM (IST)
News Article Hero Image

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। India vs South Africa 3rd ODI: भारत और साउथ अफ्रीका (IND vs SA 3rd ODI) के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला पार्ल के बोलैंड पार्क में खेला गया। भारत ने साउथ अफ्रीका को 78 रन से हराकर दूसरी बार अफ्रीका की धरती पर सीरीज जीती। 

297 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका की पूरी टीम 218 रन बनाकर सिमट गई। टोनी डी जोर्जी ने सर्वाधिक 81 रन बनाए। वहीं भारत की तरफ से अर्शदीप सिंह ने चार विकेट चटकाए।

टॉस हारने के बाद टीम इंडिया ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 296 रन बनाए। भारत की तरफ से संजू सैमसन ने 108 रन की शतकीय पारी खेली। संजू ने वनडे करियर का पहला शतक जमाया और तिलक वर्मा ने 52 रन की पारी खेली। दोनों के बीच 116 रन की साझेदारी हुई। रिंकू ने 38 रन बनाए।

भारत की तरफ से रजत पाटीदार (Rajat Patidar) को वनडे में डेब्यू करने का मौका मिला। तीसरे वनडे में भारत ने प्लेइंग-11 में बदलाव किया।

रुतुराज गायकवाड़ उंगली की चोट के चलते प्लेइंग-11 से बाहर है। वहीं, कुलदीप यादव को रेस्ट दिया गया है और उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को मौका मिला है।

पहले वनडे मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 8 विकेट से हराया था। वहीं, दूसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका ने दमदार वापसी करते हुए 8 विकेट से मैच जीतकर सीरीज में बराबरी की थी।

बता दें कि भारतीय टीम ने आखिरी बार अफ्रीकी सरजमीं पर विराट कोहली की कप्तानी में साल 2018 में पहली वनडे सीरीज जीती थी। हालांकि, पार्ल के बोलैंड पार्क मैदान पर मेजबानों के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड खराब है। इस मैदान पर भारत ने कुल 5 वनडे खेले है, जिसमें 2 साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए हैं। इन दोनों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है। साल 2003 में इस मैदान पर भारत ने नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत हासिल की थी।

वहीं, अगर बात करें भारत और साउथ अफ्रीका के हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की तो दोनों टीमों के बीच कुल 93 वनडे मैच खेले गए है, जिसमें भारत ने 39 बार जीत हासिल की और साउथ अफ्रीका ने 51 वनडे मैच जीते है, जबकि 3 मैच का नतीजा नहीं निकल सका। ऐसे में वनडे में साउथ अफ्रीका का भारत के खिलाफ पलड़ा भारी है।

IND vs SA 3rd ODI Playing 11: भारत और साउथ अफ्रीका की प्लेइंग-11

भारत- केएल राहुल (कप्तान), रजत पाटीदार, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार।

दक्षिण अफ्रीका- एडन मार्करम (कप्तान), टोनी डी जॉर्जी, रीजा हेंड्रिक्स, रासी वान डर डसन, हेनरिक क्लासन, डेविड मिलर, वायन मुल्डर, केशव महाराज, नांद्रे बर्गर, लिजाद विलियमस, ब्युरन हेंडिक्स।

21 Dec 202311:57:46 PM
IND vs SA 3rd ODI Live Score: भारत जीत से मात्र तीन विकेट दूर

 साउथ अफ्रीका की आखिरी उम्मीद डेविड मिलर भी पवेलियन लौट गए हैं। साउथ अफ्रीका ने अपना 7वां विकेट गंवा दिया है। ब्यूरेन हेंड्रिक्स और केशव महाराज क्रीज पर टीके हुए हैं। 

42 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर- 208/7

21 Dec 202311:19:05 PM
IND vs SA 3rd ODI Live Score: साउथ अफ्रीका को लगा छठा झटका

 साउथ अफ्रीका का छठवां विकेट गिर गया है। हेनरिक क्लासेन के बाद वियान मुल्डर भी पवेलियन लौट गए। वॉशिंगटन सुंदर को यह सफलता मिली। केशव महाराज क्रीज पर आए हैं।

34 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर- 180/6

21 Dec 202311:00:22 PM
IND vs SA 3rd ODI Live Score: टोनी डी जोर्जी लौटे पवेलियन

 अर्शदीप सिंह ने टोनी डी जोर्जी को 81 रन बनाकर आउट किया। डेविड मिलर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। साथ ही हेनरी क्लासेन भी मौजूद हैं। 

31 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर- 169/4

21 Dec 202310:38:45 PM
IND vs SA 3rd ODI Live: साउथ अफ्रीका का गिरा तीसरा विकेट

पारी के 26वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कप्तान एडन मार्करम के रूप में साउथ अफ्रीका का तीसरा विकेट गिरा। एडन मार्करम 41 गेंदों पर 36 रन बनाकर केएल राहुल के हाथों कैच आउट हुए।

21 Dec 202310:25:35 PM
IND vs SA 3rd ODI Live Score: साउथ अफ्रीका का स्कोर 100 रन के पार

 23 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 116 रन हो चुका है। एडन मार्करम (22) और टोनी डी जॉर्जी (65) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

21 Dec 202310:12:54 PM
IND vs SA 3rd ODI Live: साउथ अफ्रीका का स्कोर 100 रन के करीब

20 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 95 रन हो चुका है। एडन मार्करम (10) और टोनी डी जॉर्जी (56) रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका का स्कोर 100 रन के करीब हैं।

21 Dec 202310:06:41 PM
IND vs SA 3rd ODI Live Score: टोनी डी जोर्जी का अर्धशतक

 टोनी डी जोर्जी ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। वह 53 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हो। ऐडन मार्करम उनका साथ दे रहे हैं। 

18 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर- 88/2

21 Dec 20239:54:17 PM
IND vs SA 3rd ODI Live Score: भारत को मिली दूसरी सफलता

 अक्षर पटेल ने भारत को दूसरी सफलता दिलाई। अक्षर ने रासी वान डूर डुसेन को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन की राह दिखाई। रासी ने मात्र 2 रन बनाए। टोनी 47 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

15 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर- 76/2

21 Dec 20239:35:25 PM
IND vs SA 3rd ODI Live Score: साउथ अफ्रीका को लगा पहला झटका

 साउथ अफ्रीका का पहला विकेट गिरा। अर्शदीप सिंह ने भारत को पहली सफलता दिलाई। रीजा हेंड्रिक्स 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे। रासी वैन डूर डुसेन बल्लेबाजी करने के लिए आए हैं।

9 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर- 59/1 टोनी डी जॉर्जी 33 रन बनाकर खेल रहे हैं।

21 Dec 20239:08:40 PM
IND vs SA 3rd ODI Live Score: साउथ अफ्रीका की ठोस शुरुआत

 297 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए साउथ अफ्रीका ने ठोस शुरुआत की है। रीजा हेंड्रिक्स और टोनी डी जॉर्जी ने अच्छी शुरुआत दी है। चार ओवर समाप्त हो चुके हैं।

4 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर- 27/0

21 Dec 20238:19:47 PM
IND vs SA 3rd ODI Live: भारत ने साउथ अफ्रीका को दिया 297 रन का टारगेट

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका को 297 रन का लक्ष्य दिया। भारत की तरफ से संजू सैमसन ने 108 रन की पारी खेली। तिलक वर्मा के बल्ले से 52 रन निकले। रिंकू सिंह ने 38 रन की पारी खेली। भारत ने साउथ अफ्रीका को 297 रन का टारगेट दिया है।

21 Dec 20238:16:21 PM
IND vs SA 3rd ODI Live: भारत का गिरा आठवां विकेट

वॉशिंगटन सुंदर भी पवेलियन लौट गए। वह 49वें ओवर की पांचवीं गेंद पर आउट हुए। ब्यूरेन हेंड्रिक्स की गेंद पर एडेन मार्करम ने उनका कैच लिया। सुंदर ने नौ गेंद पर 14 रन बनाए। भारत ने 49 ओवर में सात विकेट पर 283 रन बना लिए हैं। रिंकू सिंह 28 और अर्शदीप सिंह छह रन बनाकर नाबाद हैं।

21 Dec 20238:07:48 PM
IND vs SA 3rd ODI Live: भारत का गिरा छठा विकेट

 भारत ने अक्षर पटेल के रूप में छठा विकेट गंवाया। अक्षर तीन गेंदों पर केवल एक रन बनाकर आउट हुए। ब्यूरेन हेंड्रिक्स की गेंद पर वियान मुल्डर ने उनका कैच लपका।

21 Dec 20237:54:54 PM
IND vs SA 3rd ODI Live: संजू सैमसन लौटे पवेलियन

 भारत की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी है। संजू सैमसन के रूप में भारत ने पांचवां विकेट गंवाया।संजू 114 गेंद पर 108 रन बनाकर आउट हुए।

21 Dec 20237:44:51 PM
IND vs SA 3rd ODI Live: संजू सैमसन ने जड़ा अपना पहला ODI शतक

संजू सैमसन ने वनडे का पहला शतक जड़ा। पारी के 44वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन हो चुके हैं।

21 Dec 20237:34:02 PM
IND vs SA 3rd ODI Live: तिलक वर्मा अर्धशतक जड़ने के बाद हुए आउट

तिलक वर्मा ने वनडे में पहला अर्धशतक जड़ दिया है। भारत का स्कोर 200 रन के पार पहुंच चुका है।  पारी के 42वें ओवर में तिलक वर्मा केशव महाराज का शिकार बने। तिलक 52 रन बनाकर पवेलियन लौट चुके हैं।

21 Dec 20237:20:13 PM
IND vs SA Live Score: 200 रन के करीब भारत का स्कोर

 संजू-तिलक शतकीय साझेदारी के करीब है। 38 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 185 रन हो चुका है।

21 Dec 20237:02:01 PM
IND vs SA 3rd ODI Live Score: भारत का स्कोर 150 रन के पार

संजू सैमसन और तिलक वर्मा के बीच 50 रन की साझेदारी पूरी हो चुकी है। 34 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 150 रन के पार पहुंच गया है। साउथ अफ्रीकी गेंदबाज विकेट की तलाश में है।

21 Dec 20236:50:01 PM
IND vs SA 3rd ODI Live Score: विकेट की तलाश में साउथ अफ्रीका के गेंदबाज

पारी के 32 ओवर के बाद भारतीय टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 139 रन बना लिए हैं। संजू सैमसन ने 79 गेंदों का सामना करते हुए अब तक 56 रन बना लिए हैं। तिलक वर्मा 46 गेंदों का सामना करते हुए 17 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

21 Dec 20236:35:25 PM
IND vs SA 3rd ODI Live Score: Sanju Samson ने जड़ा अर्धशतक

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे मैच में संजू सैमसन का बल्ला चला। उन्होंने 66 गेंदों का सामना करते हुए 50 रन पूरे किए। संजू सैमसन के साथ तिलक वर्मा क्रीज पर मौजूद हैं। 

28 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 121 रन रहा।

21 Dec 20236:06:56 PM
IND vs SA 3rd ODI Live: भारत को लगा तीसरा झटका

केएल राहुल के रूप में भारत को 101 रन के स्कोर पर तीसरा झटका लगा। केएल राहुल पारी के 19वें ओवर की पांचवीं गेंद पर वायन मुल्डर का शिकार बने। हेनरिच क्लासेन ने उनका कैच लपका। इस दौरान केएल राहुल 35 गेंदों पर 21 रन बनाकर पवेलियन लौटे। 19 ओवर के बाद भारत का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 102 रन है।

21 Dec 20236:03:35 PM
Ind vs Sa 3rd ODI Live: भारत का स्कोर 100 रन के पार

संजू सैमसन और केएल राहुल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हो चुकी है। भारत की धीमी शुरुआत के बाद इन दोनों ही बल्लेबाजों ने टीम की पारी को संभालते हुए टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया। 

21 Dec 20235:34:52 PM
IND vs SA 3rd ODI Live: 12 ओवर के बाद भारत का स्कोर 68/2

भारतीय टीम ने 12 ओवर के बाद 2 विकेट के नुकसान पर 68 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और संजू सैमसन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं।

21 Dec 20235:16:20 PM
IND vs SA Live Score: भारत का स्कोर 50 रन के पार

शुरुआती दो विकेट गंवाने के बाद भारत का स्कोर 50 रन के पार पहुंच चुका है। रजत पाटीदार के बाद साई सुदर्शन 22 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। ब्युरन हेंडिक्स का साई सुदर्शन शिकार बने। फिलहाल क्रीज पर केएल राहुल और संजू सैमसन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं।

8 ओवर के बाद भारत का स्कोर 50/2

21 Dec 20234:57:55 PM
IND vs SA 3rd ODI Live Score: भारत का गिरा पहला विकेट

 34 रन के स्कोर पर भारत को पहला झटका लगा। डेब्यूटेंट रजत पाटीदार नांद्रे बर्गर का शिकार बने और 22 रन बनाकर वह पवेलियन लौटे।

21 Dec 20234:55:01 PM
India vs South Africa Live Score: रजत पाटीदार ने अपने ODI का पहला छक्का जमाया

डेब्यूटेंट रजत पाटीदार ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे वनडे मैच में पारी के पांचवें ओवर की पहली गेंद पर शानदार छक्का जमाया। ये उनके वनडे करियर का पहला सिक्स रहा।

21 Dec 20234:46:30 PM
Ind vs SA ODI Live Score: 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 17/0

भारत का स्कोर 2 ओवर के बाद बिना किसी नुकसान के 17 रन हो चुका है। रजत पाटीदार और साई सुदर्शन की जोड़ी क्रीज पर मौजूद हैं।

21 Dec 20234:37:01 PM
Ind vs SA ODI Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

तीसरे वनडे मैच में भारत की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है। भारत की तरफ से डेब्यूटेंट रजत पाटीदार और साई सुदर्शन ने पारी का आगाज किया।

21 Dec 20234:14:23 PM
Ind vs SA Live Score: भारत और दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग-11

 भारत: साई सुदर्शन, संजू सैमसन, रजत पाटीदार, तिलक वर्मा, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), रिंकू सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, आवेश खान, मुकेश कुमार।

दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स, टोनी डि जोर्जी, रसी वान डार डुसेन, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, केशव महाराज, नंद्रे बर्गर, लिजाद विलियम्स, ब्यूरेन हेंड्रिक्स।

21 Dec 20234:06:27 PM
IND vs SA 3rd ODI Live Score: Rajat Patidar ने किया ODI डेब्यू

साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में भारतीय टीम के लिए रजत पाटीदार को वनडे में डेब्यू करने का मौका मिला। टॉस से पहले उन्हें डेब्यू कैप सौंपी गई है। रुतुराज गायकवाड़ को उंगली की चोट के चलते प्लेइंग-11 में मौका नहीं मिला। कुलदीप यादव को रेस्ट मिला है। उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर को प्लेइंग-11 में जगह मिली है।

21 Dec 20234:04:50 PM
IND vs SA 3rd ODI Live Score: साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच निर्णायक मैच में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडन मार्करम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। साउथ अफ्रीका की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

21 Dec 20233:46:30 PM
IND vs SA 3rd ODI Live Score: कुछ ही देर में होगा टॉस

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरे वनडे मैच की शुरुआत 4:30 बजे से होगी। टॉस 4 बजे होगा।

21 Dec 20232:54:17 PM
IND vs SA 3rd ODI Live Score: दूसरे वनडे मैच में टोनी डी जॉर्जी ने खेली थी शतकीय पारी

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के दूसरे वनडे मैच में साउथ अफ्रीका की तरफ से ओपनर टोनी डी जॉर्जी ने बल्ले से अहम पारी खेली थी। टोनी के बल्ले से (119*) रन निकले थे, जिसकी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 45 गेंदें शेष रहते हुए 8 विकेट से मात दी। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने  सीरीज में 1-1 की बराबरी की।

21 Dec 20232:38:23 PM
IND vs SA 3rd ODI Live Score: पार्ल के मैदान पर भारत का रिकॉर्ड

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच पार्ल के बोलैंड पार्क मैदान पर कुछ ही देर में खेला जाएगा। इस मैदान पर भारत का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है।

भारत ने इस मैदान पर कुल 5 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें 2 मैचों में साउथ अफ्रीका के खिलाफ हुए हैं, जिसमें भारत को हार का सामना करपना पड़ा। इस मैदान पर साल 2003 में भारत ने नीदरलैंड्स के खिलाफ जीत हासिल की थी। इसके बाद भारत को इस मैदान पर जीत नहीं मिली।

21 Dec 20232:33:30 PM
IND vs SA 3rd ODI Live Score: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला आज शाम 4:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले पार्ल के बोलैंड पार्क में उछलेगा। भारत और साउथ अफ्रीका दोनों ने एक-एक मैच जीत लिया है। अब दोनों की नजरें तीसरे वनडे मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करने पर होगी।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us