विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सूर्यकुमार यादव बने संजू सैमसन के 'बॉडीगार्ड', एयरपोर्ट पर रास्ता कराया खाली; वायरल हो रहा Video

Published: Fri, 30 Jan 2026 02:35 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले आखिरी टी20 मैच के लिए तिरुवनंतपुरम में पहुंच चुकी ...और पढ़ें

संजू सैमसन के बॉडीगार्ड बने सूर्यकुमार यादव

संजू सैमसन के बॉडीगार्ड बने सूर्यकुमार यादव

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवां और आखिरी टी20 मैच तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में खेलना है। ये मैच संजू सैमसन के घरेलू राज्य में है। संजू की लोकप्रियता पूरे भारत में कम नहीं है और अपने राज्य में तो वह और ज्यादा ही फेमस हैं। इसी को लेकर सूर्यकुमार यादव ने एयरपोर्ट पर उनके मजे ले लिए।

संजू जब टीम से बाहर होते हैं तो उनके फैंस सोशल मीडिया पर बवाल काट देते हैं। उनके बाहर जाने के बाद फैंस सेलेक्शन कमेटी से लेकर कप्तान और कोच को भी आड़े हाथों ले लेते हैं। उनकी दीवानगी तिरुवनंतपुरम में भी देखने को मिली।

सू्र्यकुमार यादव ने लिए मजे

पांचवें मैच के लिए भारतीय टीम तिरुवनंतपुरम पहुंच चुकी है। टीम जब फ्लाइट से उतरी और एयरपोर्ट से बाहर आ रही थी तो सूर्यकुमार और संजू साथ में ही थे। सूर्यकुमार ने यहीं से संजू के मजे लेने शुरू कर दिए। उन्होंने कहा, "साइड में हटो, साइड में हटो। प्लीज रास्ता बनाओ। चेट्टा को डिस्टर्ब मत करो।"

फिर जब संजू एस्केलेटर से उतर रहे थे तब सूर्यकुमार ने पूछा, "भगवान के देश में लैंड किया है।"

संजू ने इस पर कहा, "फीलिंग ग्रेट।"

सूर्यकुमार, "हमेशा से अच्छा लगता है, लेकिन इस बार काफी स्पेशल है।"

फिर जब दोनों एयरपोर्ट के एक्जिट गेट से बाहर निकल रहे थे तब सूर्यकुमार ने कहा, "मूव-मूव, हटो।"

संजू इस दौरान हंस रहे थे और उनके आस-पास जो सिक्योरिटी गार्ड थे वो भी हंस रहे थे। इस दौरान जब संजू बाहर निकले तो वहां खड़े फैंस चेट्टा-चेट्टा के नारे लगाने लगे।

सूर्यकुमार ठीक उसी तरह से व्यवहार कर रहे थे जिस तरह से कोई बॉडीगार्ड करता है।

संजू की फॉर्म चिंता का विषय

संजू की फॉर्म इस समय भारत के लिए चिंता की बात है। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के चार मैचों में कुल 40 रन ही बनाए हैं। संजू को टी20 वर्ल्ड कप में बतौर ओपनर खिलाने पर विचार किया गया है, लेकिन वह उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाए हैं। उनके पास तिरुवनंतपुरम का टी20 आखिरी मौका है। अगर इस मैच में वह चले नहीं तो ईशान किशन वर्ल्ड कप में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग करते हुए देखे जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 5th T20I Playing-XI: संजू सैमसन की छुट्टी तय, ईशान का होगा प्रमोशन; ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 5th T20: आखिरी मौका है संजू सैमसन, गंवाना मत… T20 WC से पहले भारत का प्लान-B तैयार