IND vs NZ 5th T20I Playing-XI: संजू सैमसन की छुट्टी तय, ईशान का होगा प्रमोशन; ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग-11
भारतीय क्रिकेट टीम तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें टी20 मैच में उतरेगी। ये मैच वर्ल्ड कप से ...और पढ़ें
-1769757029099_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम पांच मैचों की टी2 सीरीज के अपने आखिरी मैच में शनिवार को तिरुवनंतपुरम में न्यूजीलैंड के सामने उतरेगी। शुरुआती तीन मैच जीतकर भारत पहले ही सीरीज अपने नाम कर चुका है। चौथे मैच में उसे हार मिली थी। भारत पांचवें मैच में एक बार फिर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगा और इसके लिए वह प्लेइंग-11 में कुछ बड़े बदलाव कर सकता है।
ये मैच टी20 वर्ल्ड कप-2026 से पहले भारत का आखिरी मैच है जहां वह अपने टीम संयोजन पर फैसला कर सकता है। इसके बाद टीम इंडिया वार्मअप मैच खेलने में व्यस्त हो जाएगी। वहीं न्यूजीलैंड की कोशिश भी इस मैच को जीत वर्ल्ड कप में आत्मविश्वास के साथ जाने की होगी।
संजू जा सकते हैं बाहर
संजू सैमसन को जिस उम्मीद के साथ प्लेइंग-11 में वापस बुलाया गया था वह इसमें फेल होते दिखे हैं। सीरीज के चार मैचों में उनके बल्ले से सिर्फ 40 रन ही निकले हैं। उनकी फॉर्म भारत के लिए चिंता का विषय बन गई है क्योंकि वर्ल्ड कप में अब बहुत ही कम समय बचा है। ऐसे में भारत ईशान किशन को अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग पर भेज सकता है। ईशान ने इस सीरीज से ही इंटरनेशनल क्रिकेट में लगभग तीन साल बाद वापसी की और वह शानदार फॉर्म में भी नजर आ रहे हैं। ईसान चौथे टी20 में नहीं खेले थे क्योंकि उनको निगल था। उम्मीद होगी कि वह वापसी करेंगे। अगर वह ठीक नहीं होते हैं तो फिर पुराना संयोजन खिलाया जा सकता है।
तीसरे नंबर कप्तान सूर्यकुमार यादव खेल सकते हैं। वर्ल्ड कप में इस नंबर पर तिलक वर्मा का खेलना तय है। रिंकू सिंह, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या का खेलना तय है। अक्षर पटेल को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अगर वह प्लेइंग-11 में आते हैं तो टीम की बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी और रवि बिश्नोई या हर्षित राणा को बाहर किया जा सकता है।
गेंदबाजी में इनको मिलेगा आराम
वर्ल्ड कप से पहले ये आखिरी मैच है और इसे देखते हुए टीम मैनेजमेंट जसप्रीत बुमराह को आराम दे सकता है। अगर वह बाहर जाते हैं और ईशान अंदर आते हैं तो फिर हर्षित राणा टीम में बने रहेंगे। अर्शदीप सिंह का खेलना तय है। वरुण चक्रवर्ती की भी टीम में वापसी हो सकती है। वह रवि बिश्नोई या फिर कुलदीप यादव की जगह टीम में आ सकते हैं।
भारत की संभावित प्लेइंग-11: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ 5th T20: आखिरी मौका है संजू सैमसन, गंवाना मत… T20 WC से पहले भारत का प्लान-B तैयार
यह भी पढ़ें- '140 करोड़ क्रिकेट एक्सपर्ट्स…', Gautam Gambhir को कोच पद से हटाने की खबरों पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी
