चीफ सेलेक्टर बदले, लेकिन नहीं बदला इन खिलाड़ियों का भविष्य; फिर मिली निराशा
न्यूजीलैंड दौरे पर खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया ...और पढ़ें

मोहम्मद शमी फिर हुए निराश

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार रात को न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान कर दिया। पांच मैचों की वनडे सीरीज के लिए सेलेक्टर्स ने दो टीमें चुनी हैं। वहीं, टेस्ट के लिए एक ही टीम चुनी गई है। हालांकि, इस सेलेक्शन के बाद एक बार फिर कुछ खिलाड़ियों को फिर से निराशा हाथ लगी है।
अजीत अगरकर के जाने के बाद जिस तरह से कार्यवाहक चीफ सेलेक्टर प्रज्ञान ओझा के रहते भुवनेश्वर कुमार की टी20 टीम में वापसी हुई थी तो लगा था कि कई और खिलाड़ी जो लंबे समय से हाशिए पर हैं, उनकी भी वापसी हो सकती है। हालांकि, वनडे और टेस्ट टीम के सेलेक्शन में ऐसा देखने को नहीं मिला है।
इन खिलाड़ियों को मिली निराशा
मोहम्मद शमी
जिस खिलाड़ी को एक बार फिर निराशा हाथ लगी है वो हैं तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी। दाएं हाथ का यह गेंदबाज लंबे समय से टीम से बाहर है और घरेलू क्रिकेट में लगातार दमदार खेल दिखाते हुए अपनी वापसी की दावेदारी ठोक रहा है, लेकिन हर बार उनका नाम टीम शीट पर होता नहीं है। इस बार भी यही हुआ है।
रजत पाटीदार
अपनी कप्तानी में आरसीबी को दो बार आईपीएल जिताने वाले रजत पाटीदार को भी फिर नजर अंदाज किया गया है। घरेलू क्रिकेट में अपने बल्ले की चमक बिखेरने वाले इस बल्लेबाज को वनडे टीम में चुनने का मौका था, क्योंकि पांच मैचों की वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मैचों के लिए अलग टीम और बाकी दो मैचों के लिए अलग टीम चुनी गई है। रजत को आखिरी दो मैचों और टेस्ट टीम के लिए चुना जा सकता था जो हुआ नहीं है।
सरफराज खान
श्रीलंका दौरे पर टीम में शामिल किए गए सरफराज खान को बाहर कर दिया गया है। श्रीलंका दौरे पर भी उनको खेलने का मौका नहीं मिला था। न्यूजीलैंड दौरे पर टेस्ट टीम का हिस्सा भी नहीं हैं।
यह भी पढ़ें- IND vs NZ: एक सीरीज के लिए 2 टीमें, नए विकेटकीपर को मिला मौका; जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान, कप्तानी में दिखेगा ट्विस्ट
