विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ: भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड स्क्वाड का एलान, टॉम लैथम करेंगे कप्तानी; दो खतरनाक खिलाड़ियों की हुई वापसी

Published: Wed, 11 Nov 2026 08:29 AM (IST)

भारत के खिलाफ 19 नवंबर से होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपने स्क्वाड का एलान कर दिया है। इस टीम की कप्तानी टॉम लैथम करेंगे।

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (फोटो: ICC)

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम (फोटो: ICC)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारत के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपने स्क्वाड का एलान कर दिया है। टॉम लैथम की कप्तानी में न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने एक मजबूत टीम उतारी है। टेस्ट स्क्वाड में तेज गेंदबाज जैकब डफी को शामिल किया गया है। टेस्ट टीम में बल्लेबाज रचिन रवींद्र की वापसी हुई है, जो चोट की वजह से भारत के खिलाफ सफेद गेंद की क्रिकेट में नहीं खेल सके।

दोनों टीमों के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से होगी। टीम इंडिया इस सीरीज को 2-0 से अपने नाम करना चाहेगी, जिससे वे एक तीर से दो निशाने लगा सकेंगे। न्यूजीलैंड ने 2024 में भारत में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया था। ऐसे में टीम इंडिया सीरीज को जीतकर कीवियों से बदला लेना चाहेगी। इसके अलावा अगर भारत टेस्ट सीरीज को 2-0 से अपने नाम करता है, तो वे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की रेस में बने रहेंगे।

रचिन रवींद्र और डेवोन कॉन्वे की वापसी

रचिन रवींद्र भारत के खिलाफ व्हाइट बॉल सीरीज से पहले एक शूट के दौरान चोटिल हो गए थे। उनका कंधा खिसक गया था, जिसकी वजह से टी20 और वनडे सीरीज नहीं खेल सके। हालांकि, टेस्ट टीम में उनकी वापसी हुई है। दूसरी तरफ डेवोन कॉन्वे भी पहले वनडे मैच से पहले चोटिल हो गए थे और अब टेस्ट सीरीज में वापसी करेंगे। इन दोनों के अलावा इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 से टेस्ट सीरीज जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे बेन सियर्स और जैक फाउल्केस चोट की वजह से भारत के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे।

न्यूजीलैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज बीजे वाटलिंग को टीम का नया बैटिंग कोच बनाया गया है। वे भारत के खिलाफ 19 नवंबर से वेलिंग्टन में होने वाले पहले टेस्ट मैच से अपने कार्यकाल की शुरुआत करेंगे। वाटलिंग 16 नवंबर से ही टीम के साथ जुड़ जाएंगे और टीम को तैयारियों में मदद करेंगे।

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड का स्क्वाड

टॉम लैथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डेवॉन कॉन्वे, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, विल यंग।

यह भी पढ़ें- 'यह थोड़ा निराशाजनक है', अपने ही गेंदबाजों के लचर प्रदर्शन पर फूटा काइल जेमीसन का दर्द

यह भी पढ़ें- 'टीम से बाहर होने के बाद शुरुआती दो महीने काफी मुश्किल रहे', सूर्यकुमार यादव ने बयां किया अपना दर्द

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।