विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND vs NZ 3rd T20I Playing-11: सीरीज जीतने इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतरे श्रेयस अय्यर, जानिए वैभव सूर्यवंशी टीम में हैं या नहीं

Published: Tue, 27 Oct 2026 12:28 PM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। ...और पढ़ें

भारत की नजरें सीरीज जीत पर

भारत की नजरें सीरीज जीत पर 

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने मंगलवार को वेलिंग्टन के हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टी20 मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

टीम इंडिया सीरीज में 2-0 से आगे है और अगर यह मैच अपने नाम करती है तो सीरीज जीत लेगी। न्यूजीलैंड के लिए यह सीरीज में वापसी का आखिरी मौका है। अगर मेजबान टीम यह मैच हार गई तो फिर सीरीज भी उसके हाथ से निकल जाएगी।

वैभव सूर्यवंशी को मिली जगह?

भारतीय टीम ने अपनी प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी वैभव सूर्यवंशी का नाम टीम में है। बस देखना यह होगा कि क्या वह ओपनिंग करने आते हैं या फिर दूसरे मैच की तरह तीसरे नंबर पर उतरते हैं। ईशान किशन की जगह उनको मौका मिला था जो चोट के कारण दूसरा मैच नहीं खेले थे और तीसरे मैच में भी वह फिट नहीं हो पाए हैं।

न्यूजीलैंड ने किए तीन बदलाव

वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ने तीन बदलाव किए हैं। मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन और नाथन स्मिथ को बाहर किया गया है। फर्ग्यूसन को चोट है जबकि हेनरी वर्कलोड के चलते बाकी मैच नहीं खेलेंगे। इन तीनों की जगह काइल जेमिसन, मैथ्यू फिशर और एडन मिल्ने को प्लेइंग-11 में जगह मिली है।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।

न्यूजीलैंड: मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम सेइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, काइल जेमीसन,एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर।

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: वेलिंग्टन में बादशाह बनेंगे अर्शदीप सिंह! बस 2 बार करना होगा ये काम

यह भी पढ़ें- IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज जीतने का दबदबा कायम रखने उतरेगी श्रेयस की 'सेना', वैभव और भुवी पर रहेंगी नजरें