विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG 5th T20I Live Streaming: जीत के साथ सीरीज खत्‍म करना चाहेगी भारतीय टीम, ऐसे फ्री में देखें यह मुकाबला

Published: Sat, 01 Feb 2025 05:43 PM (IST)

भारत और इंग्‍लैंड के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज अब समाप्‍त होने वाली है। भारतीय टीम पहले ही इस ...और पढ़ें

टी20 के बाद शुरू होगी वनडे सीरीज। इमेज- बीसीसीआई
टी20 के बाद शुरू होगी वनडे सीरीज। इमेज- बीसीसीआई

HighLights

  1. भारतीय टीम 3-1 से जीत चुकी है सीरीज
  2. फॉर्म में वापसी पर होगी सूर्या की नजर
  3. आखिरी मैच जीतना चाहेगी इंग्‍लैंड टीम

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज अब समाप्‍त होने वाली है। भारतीय टीम पहले ही इस सीरीज को 3-1 से अपने नाम कर चुकी है।

अब सूर्यकुमार यादव जहां आखिरी टी20 जीतना चाहेंगे, वहीं जोस बटलर की कोशिश सीरीज 3-2 पर समाप्‍त करने पर होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कि 5वां टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा। फैंस इस मुकाबले को कैसे फ्री में देख सकते हैं।

लाइव स्‍ट्रीमिंग डिटेल

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के बीच पांचवां टी20 मुकाबला कब खेला जाएगा?

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के बीच पांचवां टी20 मुकाबला 2 फरवरी, रविवार को खेला जाएगा।

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के बीच पांचवां टी20 मुकाबला कहां खेला जाएगा?

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के बीच पांचवां टी20 मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के बीच पांचवां टी20 मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के बीच पांचवां टी20 मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस आधा घंटे पहले 6:30 बजे होगा।

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्‍लैंड क्रिकेट टीम के बीच पांचवां टी20 मुकाबला टीवी और मोबाइल पर कैसे देख सकते हैं?

भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच पांचवां टी20 मुकाबला टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। डीडी स्पोर्ट्स पर यह मैच फ्री में देख सकते हैं। मुकाबले की लाइव स्‍ट्रीमिंग डिज्नी+ हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं। मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट और हर खबर आपको दैनिक जागरण पर पढ़ने को मिलेगी।

ये भी पढ़ें: IND vs ENG: वानखेड़े में लगेगा रनों का अंबार या लगेगी विकेटों की पतझड़; जानें क्या कहती है पिच रिपोर्ट

टी20 सीरीज के लिए इंग्‍लैंड टीम

जोस बटलर (कप्तान), रेहान अहमद, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, ब्रायडन कार्स, बेन डकेट, जेमी ओवर्टन, जेमी स्मिथ, लियाम लिविंगस्टोन, आदिल राशिद, साकिब महमूद, फिल साल्ट, मार्क वुड।

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, शिवम दुबे, रमनदीप सिंह, मोहम्मद शमी।

ये भी पढ़ें: India Playing 11: दो बदलाव के साथ उतरेगी भारतीय टीम! हार का अंतर कम करने पर होगी इंग्‍लैंड की नजर