विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs ENG 3rd T20 Playing 11: राजकोट पहुंच सीधे प्लेइंग-11 में एंट्री मारेगा धोनी का चेला, मोहम्मद शमी फिर होंगे निराश!

Published: Mon, 27 Jan 2025 11:47 AM (IST)Updated: Mon, 27 Jan 2025 11:58 PM (IST)

मोहम्मद शमी को इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में चुना गया था। इसी के साथ शमी ने ...और पढ़ें

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा मैच राजकोट में होना है
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा मैच राजकोट में होना है

HighLights

  1. IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा मैच राजकोट में होगा
  2. IND vs ENG: 28 जनवरी को खेला जाएगा तीसरा टी20
  3. IND vs ENG: टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में हो सकता है बदलाव

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। टीम इंडिया इस समय इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज में आगे चल रही है। शुरुआती दो मैच जीत भारत ने सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है। इंग्लैंड के लिए अब वापसी काफी मुश्किल हो गई है। उसे सीरीज जीतने के लिए लगातार तीन मैच जीतने होंगे। इसकी शुरुआत उसे राजकोट में मंगलवार को होने वाले मैच से करनी होगी।

वहीं टीम इंडिया को सीरीज नाम करने के लिए सिर्फ एक मैच जीतने की जरूरत है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया राजकोट में ही इस काम को अंजाम देना चाहेगी। इसके लिए टीम अपनी बेस्ट प्लेइंग-11 लेकर उतरना चाहेगी। लेकिन सवाल है ये है कि क्या मोहम्मद शमी को राजकोट में मौका मिलेगा?

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: 'दिमाग से...' गौतम गंभीर के शब्दों ने तिलक वर्मा को किया तैयार और भारतीय बल्लेबाज ने कर दिया इंग्लैंड का काम तमाम

शमी को होगी वापसी?

शुरुआती दो मैचों में टीम इंडिया सिर्फ एक स्पशेलिस्ट तेज गेंदबाज को लेकर उतरी थी। वहीं दूसरे तेज गेंदबाज के तौर पर उसके पास हार्दिक पांड्या था। पहले टी20 में भारत के पास नीतीश कुमार रेड्डी थे, लेकिन उनकी तेज गेंदबाजी का उपयोग टीम में नहीं किया गया था। वहीं दूसरे मैच में वह बाहर हो गए थे और उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर टीम में आए थे।

दूसरे मैच में टीम इंडिया के पास चार स्पिनर थे। अगला मैच राजकोट में होना है और यहां की पिच पर अच्छा उछाल मिलता है। हालांकि, ये उछाल शुरुआती ओवरों में ही मिलता है और बाद में पिच धीमी हो जाती है। इसे देखते हुए टीम ऑलराउंडर को हटा शमी को मौका दे, इसकी संभावना नहीं लगती है। पूरी संभावना है कि शमी इस मैच में भी बाहर बैठें।

इस ऑलराउंडर को मिलेगा मौका

नितिश कुमार रेड्डी चोट के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह शिवम दुबे को टीम में शामिल किया गया है। ऐसे में दुबे को राजकोट में मौका मिल सकता है। वह ध्रुव जुरेल की जगह टीम में आ सकते हैं। दुबे के आने से टीम को एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज का विकल्प मिलेगा और टीम के पास भरपूर तादाद में स्पिनर भी होंगे।

दुबे बतौर फिनिशर भी शानदार काम कर सकते हैं। दुबे आईपीएल में धोनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ ये काम कई बार कर चुके हैं। उन्होंने कई बार कहा है कि धोनी के कारण उनके खेल में सुधार आया है। बाकी कोई और बदलाव इस समय टीम में नजर नहीं आता है।

भारत की संभावित प्लेइंग-11

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: तिलक वर्मा को छोड़कर सूर्यकुमार यादव ने की अर्शदीप-बिश्नोई की तारीफ, ड्र‍ेसिंग रूम के राज भी उगले

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।