विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs AUS Head To Head: मोहाली में भारत पर भारी पड़ा है ऑस्ट्रेलिया, आंकड़े खुद दे रहे गवाही

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Thu, 21 Sep 2023 05:31 PM (IST)

गौरतलब हो कि तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम बुधवार को मोहाली पहुंच गई। भारत और ऑस्ट्रेलिया ...और पढ़ें

भारत के खिलाफ मैच से पहले प्रैक्टिस करती ऑस्ट्रेलिया टीम।
भारत के खिलाफ मैच से पहले प्रैक्टिस करती ऑस्ट्रेलिया टीम।

HighLights

  1. मोहाली में भारत पर भारी रहा है ऑस्ट्रेलिया
  2. मोहाली में दोनों के बीच खेले गए हैं पांच मुकाबले
  3. चार में ऑस्ट्रेलिया तो एक मुकाबला जीता है भारत

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। वर्ल्ड कप से पहले भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। पहला मैच 22 सितंबर को मोहाली में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया टीम मोहली पहुंच गई है। भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले दो मैच के लिए केएल राहुल को कप्तान बनाया है। वहीं, रोहित शर्मा और विराट कोहली को आराम दिया गया है।

गौरतलब हो कि तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम बुधवार को मोहाली पहुंच गई। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को पहला वनडे मैच मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 5 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है।

मोहाली में भारत पर भारी पड़ा है ऑस्ट्रेलिया

कंगारू टीम ने यहां चार मैच जीते हैं, जबकि भारत केवल एक मैच में विजयी रहा है। वहीं, भारत ने यहां कुल 16 मैच खेले हैं, जिसमें भारत को 10 में जीत और छह में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया टीम ने मोहाली क्रिकेट स्टेडियम में कुल सात वनडे खेले हैं। इनमें टीम ऑस्ट्रेलिया ने छह मैचों में जीत दर्ज की।

ऑस्ट्रेलिया पलड़ा भारी

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कुल मिलाकर 146 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेले गए हैं। इसमें भी ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने जहां 54 बार बाजी मारी है तो वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने 84 बार जीत दर्ज की है, जबकि 10 मैच का कोई भी रिजल्ट नहीं निकला है।

यह भी पढ़ें- भारत के खिलाफ सीरीज में इस नए लुक में नजर आएगी कंगारू टीम, क्रिकेटर्स की तस्वीरें देखकर आप भी हार बैठेंगे दिल

अश्विन की हुई है वापसी

भारतीय टीम में स्टार स्पिनर आर अश्विन की वापसी हुई है। एशिया कप में जगह नहीं मिलने के बाद कई पूर्व क्रिकेटरों ने अश्विन को भारतीय टीम के लिए जरूरी बताया था। वहीं, रोहित शर्मा ने भी कई बार प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि अश्विन के लिए वर्ल्ड कप के दरवाजे बंद नहीं हुए हैं।

यह भी पढ़ें- 'जब मिले दो खास यार', Gautam Gambhir और शाहरुख खान की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल, क्‍या मुलाकात का है कोई राज?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।