विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

IND A vs PAK A: भारत-पाकिस्तान के बीच होगी जंग, जीत की लय बरकरार रखने उतरेंगे तिलक वर्मा के 'धुरंधर'

Published: Sat, 21 Nov 2026 11:49 PM (IST)

एसीसी पुरुष एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में रविवार को भारत-ए और पाकिस्तान-ए की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें अपनी जीत की लय बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी।

भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला

भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

प्रेट्र, दोहा। स्टार खिलाड़ियों से सजी भारत-ए की टीम रविवार को एसीसी पुरुष एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान-ए का सामना करेगी, जिसमें दोनों टीमों का इरादा अपनी लय बरकरार रखने का होगा।

दोनों टीमों ने टूर्नामेंट में जीत के साथ शुरुआत की। तिलक वर्मा की अगुआई वाली भारत-ए की टीम ने शुक्रवार को अपने पहले मुकाबले में नेपाल को 306 रन से करारी शिकस्त दी जिससे टीम आत्मविश्वास से भरी होगी।

गत चैंपियन पाकिस्तान-ए ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को 61 रन से हराकर अपने अभियान की शुरुआत की थी। भारत-ए ने नेपाल के विरुद्ध शानदार प्रदर्शन करते हुए नौ विकेट पर 332 रन बनाए थे और इसके बाद उसकी पूरी टीम को 11.3 ओवर में महज 26 रन पर समेट दिया था।

तिलक-कुशाग्र ने लगाया था शतक

विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार कुशाग्र (117) और कप्तान तिलक (107) ने शतक जड़कर भारत को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने पांच और हर्षित राणा ने चार विकेट लेकर नेपाल की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी।

भारतीय टीम में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल चुके कई खिलाड़ी शामिल हैं, लेकिन पाकिस्तान के विरुद्ध भारत को कड़ी चुनौती मिलने की उम्मीद है।

भारत की बल्लेबाजी में आक्रामक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा, 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी, रिंकू सिंह और प्रभसिमरन सिंह जैसे खिलाड़ी शामिल हैं जो टीम को काफी मजबूती देते हैं।

वहीं अब्दुल समद की कप्तानी वाली पाकिस्तान-ए की टीम बल्लेबाज शमिल हुसैन और माज सदाकत (53) तथा गेंदबाजी स्पिनर सुफियान मुकीम, तेज गेंदबाज अली रजा शानदार लय में हैं।

यह भी पढ़ें- युजवेंद्र चहल की राजनीति में एंट्री, थामा BJP का हाथ; पार्टी ने दी भारतीय क्रिकेटर को बड़ी जिम्मेदारी

यह भी पढ़ें- Ind A vs Pak A: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, वैभव-अभिषेक पर होंगी निगाहें; जानिए कब और कैसे देखें मैच लाइव

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।