IND U19 vs NZ U19 Playing 11: Vaibhav Suryavanshi फिर मचाएंगे हाहाकार, इन प्लेयर्स के साथ उतरेगी भारतीय टीम!
अंडर-19 विश्व कप 2026 के 24वें मुकाबले में शनिवार, 24 जनवरी को भारतीय अंडर-19 टीम का सामना न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम ...और पढ़ें

शतक पर होगी दोनों प्लेयर्स की नजर।
HighLights
जीत की हैट्रिक लगाने पर भारत की नजर
न्यूजीलैंड टीम का अब तक नहीं खुला खाता
न्यूजीलैंड के दोनों मैच बेनतीजा रहे हैं
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। अंडर-19 विश्व कप 2026 के 24वें मुकाबले में शनिवार, 24 जनवरी को भारतीय अंडर-19 टीम का सामना न्यूजीलैंड अंडर-19 टीम से होगा। बुलावेयो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में होनी वाली इस टक्कर में भारतीय टीम जीत की हैट्रिक लगाने उतरेगी। आयुष म्हात्रे की कप्तानी वाली टीम ने अब तक खेले दोनों मुकाबलों में विजय प्राप्त की है। भारतीय युवा टीम ने पहले अमेरिका और फिर बांग्लादेश को धूल चटाई।
पहली जीत पर होगी नजर
दूसरी ओर न्यूजीलैंड टीम अब भी पहली जीत के लिए तरस रही है। न्यूजीलैंड ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों बारिश के कारण बेनतीजा रहे हैं। ऐसे में टीम की नजर आखिरी ग्रुप मैच में जीत दर्ज करने पर होगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगा। युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी एक बाद फिर एक्शन में नजर आएंगे। अभिज्ञान कुंडू से भी बड़ी पारी की उम्मीद होगी। आइए जानते हैं कि इस मुकाबले में भारत की संभावित प्लेइंग 11 क्या हो सकती है?
ऐसी हो सकती भारत की प्लेइंग 11
भारतीय टीम विजयी रथ पर सवार है, ऐसे में कप्तान आयुष प्लेइंग 11 से कोई छेड़छाड़ नहीं कर सकते हैं। आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी एक बार फिर पारी का आगाज कर सकते हैं। दोनों की नजर टीम को तेज शुरुआत देने पर होगी। वैभव ने पिछले मुकाबले में अर्धशतक भी लगाया था। उन्होंने 67 गेंदों पर 72 रन की पारी खेली थी। ऐसे में सलामी बल्लेबाजी इसी लग को बरकरार रखना चाहेंगे।
लय प्राप्त करना चाहेंगी वेदांत
पिछले मैच में डक पर आउट होने वाले वेदांत त्रिवेदी की नजर वापसी पर होगी। वहीं 4 नंबर पर आने वाले उपकप्तान विहान मल्होत्रा बड़ा स्कोर बनाना चाहेंगे। विकेटकीपर अभिज्ञान कुंडू से एक बार फिर शानदार पारी की उम्मीद होगी। बांग्लादेश के विरुद्ध कुंडू ने 80 महत्वपूर्ण रन बनाए थे। कनिष्क चौहान और हरवंश पंगालिया लोअर ऑर्डर में बड़े-बडे़ शॉट लगाना चाहेंगे। गेंदबाजी की जिम्मेदारी आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल और दीपेश देवेंद्रन के कंधों पर रह सकती है।
भारत की संभावित प्लेइंग 11
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), कनिष्क चौहान, हरवंश पंगालिया, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन।
भारतीय की अंडर-19 टीम
आयुष म्हात्रे (कप्तान), आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, दीपेश देवेन्द्रन, मोहम्मद एनान, एरोन जॉर्ज, अभिज्ञान कुंडू, किशन कुमार सिंह, विहान मल्होत्रा, उधव मोहन, हेनिल पटेल, खिलान पटेल, हरवंश पंगलिया, वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी।
यह भी पढ़ें- IND U19 vs NZ U19 Live Streaming: वैभव सूर्यवंशी तबाही मचाने के लिए तैयार, टीवी और मोबाइल पर ऐसे देख पाएंगे मुकाबला
यह भी पढ़ें- विश्व कप में वैभव सूर्यवंशी ने लपका सूर्यकुमार यादव से बेहतर कैच? अब वीडियो मचा रहा तहलका
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।