Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ICC ने किया साल 2022 की बेस्ट टी-20 विमेंस टीम का ऐलान, भारत की 4 खिलाड़ियों ने रोशन किया देश का नाम

    ICC Women T20 Team of the year 2022 आईसीसी (ICC) ने आज यानी 23 जनवरी को साल 2022 की सर्वश्रेष्ठ मेंस और विमेंस टी-20 टीम का ऐलान कर दिया है। बता दें कि भारत (Indian Women Cricket Team) की 4 बेटियों ने एक बार फिर परचम लहरा दिया है।

    By Jagran NewsEdited By: Priyanka JoshiUpdated: Mon, 23 Jan 2023 03:43 PM (IST)
    Hero Image
    ICC Women T20 Team of the year 2022

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। ICC Awards For The Year 2022। आईसीसी (ICC) ने आज यानी 23 जनवरी को साल 2022 की सर्वश्रेष्ठ मेंस और विमेंस टी-20 टीम का ऐलान कर दिया है। बता दें कि भारत (Indian Women Cricket Team) की 4 बेटियों ने एक बार फिर परचम लहरा दिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    साल 2022 की बेस्ट महिला टी-20 टीम में बल्ले, गेंद और दोनों से जलवा दिखाने वाली 11 महिला खिलाड़ियों को टीम में चुना गया है। इसकी पुष्टि खुद आईसीसी ने की। आइये इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं टी-20 की बेस्ट विमेंस टीम में किन खिलाड़ियों का नाम शामिल है।

    ICC ने चुनी साल 2022 की बेस्ट टी-20 विमेंस टीम

    दरअसल, हाल ही में आईसीसी (ICC Revealed Best Women T20 Team 2022) ने साल 2022 की बेस्ट टी-20 विमेंस टीम को चुना है। जिसमें उन्होंने टीम की कमान न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन को सौंपी है, तो वहीं साल 2022 में बेहतर प्रदर्शन करने वाली 4 भारतीय महिला खिलाड़ियों को टीम में चुना है।

    भारतीय खिलाड़ियों में स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) का नाम सबसे पहले हैं, उनके बाद दीप्ति शर्मा(Deepti Sharma), ऋचा घोष (Richa Ghosh) और रेणुका सिंह (Renuka Singh) का नाम शामिल है। साथ ही टीम में ऑस्ट्रेलिया के 3 खिलाड़ी हैं, वहीं न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, इंग्लैंड और श्रीलंका की एक-एक खिलाड़ी है।

    साल 2022 में इन 4 भारतीय महिला खिलाड़ी का रहा था शानदार प्रदर्शन

    बता दें कि साल 2022 में स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 33 की औसत और 133.48 के स्ट्राइक रेट से 594 रन ठोके थे। इस दौरान उन्होंने 21 पारियों में 5 अर्धशतक भी जड़े, जिसमें श्रीलंका के खिलाफ महिला एशिया कप के फाइनल मैच का अर्धशतक भी शामिल है।

    भारत की स्टार गेंदबाज दीप्ति ने साल 2022 में टी-20 में कुल 29 विकेट चटकाए और वह महिला टी-20 में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली तीसरी गेंदबाज बनी।

    वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ने साल 2022 में 18 मैचों में 259 रन बनाए। इसके अलावा रेणुका ने टी-20 में 6.5 की इकॉनमी रेट से 22 विकेट झटके।

    साल 2022: आईसीसी की बेस्ट टी-20 महिला टीम

    स्मृति मांधना, बेथ मूनी, सोफी डिवाइन, एश गार्डनर, ताहिला मैक्ग्रा, निदा डार, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, सोफी एक्लेस्टोन, इनोका रणवीरा, रेणुका सिंह।

    यह भी पढ़े:

    ICC Awards 2022: क्या सूर्या-अर्शदीप की चमकेगी किस्मत? अगले चार दिन में होगा ICC के 18 अवॉर्ड्स का ऐलान

    KL Rahul Athiya Shetty: 'पहली मुलाकात से लेकर आज हमसफर बनने तक', काफी दिलचस्प रही है राहुल-अथिया की लव स्टोरी