विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ODI Ranking: अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को पछाड़कर किया बड़ा उलटफेर, भारत का दबदबा बरकरार

Published: Sat, 24 Oct 2026 06:43 PM (IST)

आईसीसी की वनडे रैंकिंग्स में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को पछाड़कर सातवें पायदान पर पहुंच गया है।

अफगानिस्तान वनडे रैंकिंग्स में इंग्लैंड से आगे निकला

अफगानिस्तान वनडे रैंकिंग्स में इंग्लैंड से आगे निकला

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी (ICC की ताजा वनडे रैंकिग्स में अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को पछाड़कर बड़ा उलटफेर किया है। अफगानिस्तान ने हाल ही में जिंबाब्वे को हराकर ट्राई सीरीज अपने नाम की थी, जिसके बाद उसे रैंकिंग्स में फायदा मिला।

अफगानी गेंदबाजों ने फाइनल में जिंबाब्वे को सिर्फ 169 रनों पर समेट दिया था। राशिद खान ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए थे। वहीं फजलहक फारूकी को दो सफलता मिली थी।

इसके बाद इब्राहिम जादरान के नाबाद 70 और कप्तान रहमत शाह के 43 रनों की पारी की बदौलत लक्ष्य को 35वें ओवर में हासिल कर लिया। इस जीत के साथ अफगानिस्तान को रैंकिंग्स में एक स्थान का फायदा हुआ।

अफगानिस्तान ने इंग्लैंड को पछाड़ा

अफगानिस्तान को खिताब जीतने के बाद रैंकिंग्स में दो रेटिंग अंक का फायदा हुआ, जिसकी वजह से वो एक स्थान ऊपर चढ़कर सातवें पायदान पर आ गए। वहीं श्रीलंका और पाकिस्तान से हारने के बाद इंग्लैंड को नुकसान हुआ है।

इंग्लैंड एक पायदान नीचे खिसककर आठवें पर पहुंच गया है। इंग्लैंड के खराब प्रदर्शन की वजह से श्रीलंका को फायदा हुआ। वो छठे स्थान पर पहुंच गया है।

भारत का दबदबा बरकरार

आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारत का दबदबा कायम है। वो पहले स्थान पर बने हुए है। उसके कुल 115 रेटिंग अंक है। वहीं न्यूजीलैंड 109 रेटिंग अंक के साथ दूसरे और साउथ अफ्रीका 104 रेटिंग पॉइंट के साथ तीसरे पायदान पर काबिज है।

आईसीसी की ताजा वनडे रैंकिंग 

स्थान

टीम

मैच

अंक

रेटिंग

01

भारत

36

4122

115

02

न्यूजीलैंड

35

3809

109

03

दक्षिण अफ्रीका

34

3547

104

04

पाकिस्तान

34

3505

103

05

ऑस्ट्रेलिया

35

3568

102

06

श्रीलंका

41

3896

95

07

अफगानिस्तान

31

2926

94

08

इंग्लैंड

36

3331

93

09

बांग्लादेश

41

3304

81

10

वेस्टइंडीज

37

2924

79