विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ICC ने किया प्‍लेयर ऑफ द मंथ के नाम का एलान, इस भारतीय स्‍टार ने मारी बाजी; 2 दिग्‍गजों को पछाड़ा

Published: Wed, 12 Mar 2025 04:02 PM (IST)

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खत्‍म होने के बाद आईसीसी ने आज फरवरी के लिए प्‍लेयर ऑफ द मंथ के नाम का ...और पढ़ें

भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्‍जा जमाया। इमेज- बीसीसीआई
भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी पर कब्‍जा जमाया। इमेज- बीसीसीआई

 स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 खत्‍म होने के बाद आईसीसी ने बुधवार को फरवरी के लिए प्‍लेयर ऑफ द मंथ का एलान किया। भारत के टॉप ऑर्डर बल्‍लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ और न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स को पछाड़ते हुए यह पुरस्कार जीता है। यह बल्‍लेबाज कोई और नहीं टीम इंडिया के प्रिंस शुभमन गिल हैं।

पिछले महीने गिल ने खेले 5 वनडे

फरवरी ने गिल ने 5 वनडे मैच खेले है। इस दौरान उन्‍होंने 94.19 की स्ट्राइक रेट और 101.50 के औसत से 406 रन बनाए। पिछले महीने भारत ने इंग्‍लैंड के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली थी। इस सीरीज में गिल सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज थे। उन्‍होंने 3 मैच की 3 पारियों में 259 रन बनाए थे। वनडे सीरीज में गिल ने 2 अर्धशतक और 1 शतक लगाया था।

इंग्‍लैंड सीरीज में जमकर चला बल्‍ला

नागपुर में खेले गए पहले वनडे में गिल ने 87 रन की पारी खेली थी। इसके बाद कटक वनडे में उन्‍होंने 52 गेंदों पर 60 रन जड़ दिए थे। अहमदाबाद में खेले गए आखिरी वनडे में गिल ने शतक लगाया था। उन्‍होंने 102 गेंदों का सामना किया था और 14 चौकों-3 छक्‍कों की मदद से 112 रन बनाए थे। गिल को इस पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया और उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया था।

ये भी पढ़ें: ICC Rankings में रोहित ने विराट को पछाड़ा, कुलदीप-जडेजा को बंपर फायदा; रचिन ने लगाई 14 स्थानों की छलांग

बांग्‍लादेश के खिलाफ लगाया शतक

ICC चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भी गिल का प्रदर्शन शानदार रहा। बांग्‍लादेश के खिलाफ पहले ही मैच में उन्‍होंने शतक जड़कर भारत को जीत दिलाई। 20 फरवरी को दुबई में खेले गए इस मैच में गिल ने 129 गेंदों पर नाबाद 101 रन बनाए। 23 फरवरी को भारतीय टीम का सामना पाकिस्‍तान से हुआ। इस मैच में गिल ने 46 रन की अहम पारी खेली। गिल तीसरी बार ICC मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड जीती हैं। इससे पहले उन्होंने 2023 में दो बार (जनवरी और सितंबर) यह अवॉर्ड जीता था।

ये भी पढ़ें: Champions Trophy 2025 में दर्जी बनकर रह गया पाकिस्‍तान, हार के बाद बन रहा मजाक; अपने ही ले रहे मजे