ICC की T20I और टेस्ट रैंकिंग ने कर दिया शॉक, नंबर-1 की कुर्सी पर बैठे दो नए खिलाड़ी; अभिषेक शर्मा के नाम का मचा शोर
भारतीय बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक बार फिर टी20 इंटरनेशनल की नंबर-1 रैंकिंग्स पर काबिज हो गए हैं। वहीं टेस्ट में ...और पढ़ें
-1793178210460_m.webp)
अभिषेक शर्मा फिर नंबर-1

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। आईसीसी का ताजा पुरुष रैंकिंग्स में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है। भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा एक बार फिर टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग्स में नंबर-1 पर पहुंच गए हैं। उन्होंने ईशान किशन को पीछे छोड़ा है।
साउथ अफ्रीका के धाकड़ हरफनमौला खिलाड़ी मार्को यानसेन ने ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में रवींद्र जडेजा और बॉलर्स की रैंकिंग में मिचेल स्टार्क को पीछे छोड़ नंबर-1 का ताज हासिल किया है।
अभिषेक एक बार फिर नंबर-1
अभिषेक से पहले ईशान ने टी20 रैंकिग्स पर कब्जा जमाया हुआ था। ईशान जुलाई 2025 से ही नंबर-1 पर बने हुए थे। मगर अभिषेक ने हाल ही में दमदार प्रदर्शन स एक बार फिर नंबर-1 पर कब्जा जमा लिया है।
अभिषेक ने मंगलवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 38 गेंदों में 113 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी। इस रिकॉर्ड पारी के दम पर अब अभिषेक वापस से टी20 रैंकिग्स के किंग बन गए हैं।
यानसेन का रैंकिंग्स में कमाल
यानसेन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में अपने दमदार प्रदर्शन से ऑलराउंडर और गेंदबाज दोनों की रैंकिंग्स में अपना दबदबा बना लिया। वो पहली बार रैंकिंग्स में नंबर-1 पर पहुंचे हैं।
यानसेन ने गकेबेरहा में बल्ले से 85 और गेंदबाजी में पांच विकेट हॉल लिया था, जिसकी उन्हें फायदा मिला। वो गेंदबाजों की रैंकिंग्स में पांच स्थानों की छलांग लगाकर नंबर-1 पर काबिज हुए।
वहीं, ऑलराउंडर्स की रैंकिंग्स में उन्हें एक स्थान का फायदा हुआ। उन्होंने भारतीय दिग्गज रवींद्र जडेजा को पीछे छोड़कर नंबर-1 पर कब्जा जमा लिया।
कौन-कौन नंबर-1?
टेस्ट क्रिकेट में बल्लेबाजों की रैंकिंग हैरी ब्रूक नंबर-1 पर बने हुए हैं। वहीं वनडे में भारतीय कप्तान शुभमन गिल का दबदबा कायम है। वनडे और टी20 गेंदबाजों की रैंकिंग में राशिद खान ने कब्जा जमाया हुआ है।
ऑलराउंडर्स की रैंकिंग्स की बात करें तो, वनडे में अजमातुल्लाह ओमरजाई पहले स्थान पर हैं। वहीं सिकंदर रजा टी20 में नंबर-1 पर बने हुए हैं।
यह भी पढ़ें- मोहम्मद अजहरूद्दीन से लड़ाई ने किया विनोद कांबली का करियर बर्बाद! ड्रेसिंग रूम में हुआ था भयंकर बवाल
