विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ICC ने महिला टी20 विश्व कप के लिए मैच अधिकारियों की घोषणा, पैनल में तीन भारतीय भी शामिल

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Sat, 28 Jan 2023 03:53 PM (IST)

शुक्रवार को ICC ने तीन मैच रेफरी और दस अंपायरों के पैनल की घोषणा की जिसमें सात देशों के अधिकारी ...और पढ़ें

आईसीसी ने जारी की महिला अधिकारियों की लिस्ट। फाइल फोटो
आईसीसी ने जारी की महिला अधिकारियों की लिस्ट। फाइल फोटो

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। ICC ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका में आगामी महिला टी20 विश्व कप (ICC Women T20I World Cup) के मैच अधिकारियों की घोषणा कर दी। 13 सदस्यीय पैनल में सभी महिलाएं शामिल की गई हैं। माना जा रहा है कि आईसीसी की यह पहल मील का पत्थर साबित होगा।

बता दें कि शुक्रवार को ICC ने तीन मैच रेफरी और दस अंपायरों के पैनल की घोषणा की, जिसमें सात देशों के अधिकारी शामिल किए गए। इनमें, मैच रेफरी जीएस लक्ष्मी (भारत), शैंड्रे फ्रिट्ज (दक्षिण अफ्रीका) और मिशेल परेरा (श्रीलंका) हैं।

इनको दी गई ऑन-फील्ड की जिम्मेदारी

ऑन-फील्ड और टीवी अंपायर सू रेडफर्न (इंग्लैंड), एलोइस शेरिडन (ऑस्ट्रेलिया), क्लेयर पोलोसाक (ऑस्ट्रेलिया), जैकलीन विलियम्स (वेस्टइंडीज), किम कॉटन (न्यूजीलैंड), लॉरेन एजेनबाग (दक्षिण अफ्रीका), अन्ना हैरिस (इंग्लैंड) होंगे। इसके अलावा वृंदा राठी (भारत), एन जननी (भारत) और निमाली परेरा (श्रीलंका) भी अंपायरिंग करती हुई दिखाई देंगी।

आईसीसी के एक बयान में कहा गया है कि इस पैनल का चयन शासी निकाय की "क्रिकेट में महिलाओं की भागीदारी को आगे बढ़ाने की रणनीतिक महत्वाकांक्षा" का हिस्सा था। आईसीसी के महाप्रबंधक क्रिकेट वसीम खान ने कहा, "महिला क्रिकेट हाल के वर्षों में तेजी से बढ़ रहा है और हम यह सुनिश्चित करने के लिए रास्ते बना रहे हैं कि अधिक महिलाओं को उच्चतम स्तर पर कार्य करने का अवसर मिले।

उन्होंने आगे कहा, यह घोषणा विश्व क्रिकेट में महिलाओं और पुरुषों को एक समान अधिकार दिलाने की कोशिश की गई है, इस इरादे से यह हमारी यात्रा की शुरुआत है, जहां पुरुषों और महिलाओं को हमारे खेल में समान अवसर मिलते हैं।"

यह भी पढ़ें- U19 Women T20 World Cup के फाइनल में पहुंचा इंग्लैंड, भारत से होगा मुकाबला

यह भी पढ़ें- IND vs NZ : हमें खेलते हुए कोई नहीं देख रहा था… मैच के बाद न्यूजीलैंड के आलराउंडर ने किया खुलासा