विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IND vs NZ : हमें खेलते हुए कोई नहीं देख रहा था… मैच के बाद न्यूजीलैंड के आलराउंडर ने किया खुलासा

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Sat, 28 Jan 2023 11:03 AM (IST)

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच झारखंड के रांची में आयोजित किया गया। मैच देखने के लिए भारी ...और पढ़ें

न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया। फोटो- एपी
न्यूजीलैंड ने भारत को 21 रन से हराया। फोटो- एपी

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच रांची में खेला गया। कीवी टीम ने भारत को 21 रन से हराकर तीन टी20I मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। मैच के बाद न्यूजीलैंड के हरफनमौला खिलाड़ी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि हमें खेलते हुए कोई नहीं देख रहा था। दर्शकों का ध्यान कहीं और था।

दरअसल, भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच झारखंड के रांची में आयोजित किया गया। मैच देखने के लिए भारी संख्या में दर्शक स्टेडियम पहुंचे। इन दर्शकों के बीच भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी मौजूद रहे। मैच के दौरान दर्शकों के लिए धोनी आकर्षण का केंद्र रहे। कैमरा मैन ने जैसे ही बिग स्किन पर धोनी को दिखाया। दर्शकों ने धोनी-धोनी का उद्घोष किया।

जिमी नीशम ने न्यूजीलैंड क्रिकेट का अनुबंध ठुकराया

मैच खत्म होने के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए न्यूजीलैंड के जिमी नीशम ने खुलासा किया की हमारी टीम को खेलते हुए कोई देख ही नहीं रहा था। जिमी नीशम ने कहा, “यह वास्तव में बहुत अच्छा अहसास है। आपको लगता है कि आप नजर रखी जा रही है। आपको बल्लेबाजी या गेंदबाजी करते देखने के लिए वास्तव में कोई नहीं है। हर कोई वहां किसी और को देखने के मौजूद था।

बता दें कि नीशम ने हाल ही में अपनी फ्रेंचाइजी प्रतिबद्धताओं के चलते न्यूजीलैंड क्रिकेट के केंद्रीय अनुबंध को ठुकरा दिया है। फिलहाल वह न्यूजीलैंड टीम का हिस्सा नहीं है। सीनियर खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में मिचेल सैंटनर टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

यह भी पढे़ं- 6,6,6... लगातार छक्के जड़कर डेरिल ने उड़ाए Arshdeep Singh के होश, आखिरी ओवर में 27 रन ठोक भारत से छीनी जीत

यह भी पढ़ें- IND vs NZ 1st T20: 'उसने 25 रन दे दिए', करारी हार के बाद कप्तान हार्दिक ने इन्हें ठहराया हार का जिम्मेदार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।