महान क्रिकेटर ने चुनी भारत की टी20 टीम, Vaibhav Suryavanshi को दिया ओपनिंग का मौका
IPL 2025 में तूफानी शतक लगाकर सुर्खियों में आने वाले वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) मौजूदा सीजन में भी बल्ले से कहर ढा रहे हैं।
-1778062115710_m.webp)
वैभव सूर्यवंशी।

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। IPL 2025 में तूफानी शतक लगाकर सुर्खियों में आने वाले वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) मौजूदा सीजन में भी बल्ले से कहर ढा रहे हैं। ऐसे में 15 साल के वैभव के इंटरनेशनल डेब्यू की चर्चा तेज हो गई है।
वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज और कमेंटेटर इयान बिशप का कहना है कि सूर्यवंशी इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखने के लिए तैयार हैं। बिशप ने अल्टरनेट भारतीय टी20 इंटरनेशनल टीम का सेलेक्शन किया। उन्होंने सूर्यवंशी को शुभमन गिल के साथ बतौर ओपनर चुना। बिशप ने सूर्यवंशी को यशस्वी जायसवाल से ऊपर चुना।
वैभव को चुना
बिशप ने ईएसपीएनक्रिकइंफो पर कहा, "मैं अपनी टीम में तीन सलामी बल्लेबाजों को चुन रहा हूं। मैं चाहता हूं कि बाएं और दाएं हाथ के बल्लेबाजों का बेहतरीन तालमेल हो। बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी हैं। मुझे लगता है कि वह एक और कदम आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं।" खबरों के मुताबिक, सूर्यवंशी जून में होने वाले भारत के आयरलैंड दौरे पर इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं।
प्रभसिमरन सिंह बैक-अप
बिशप की टीम की बात करें तो उन्होंने शुभमन गिल और सूर्यवंशी को सलामी बल्लेबाज के रूप में चुना है। वहीं प्रभसिमरन सिंह को बैक-अप के तौर पर रखा। मिडिल ऑर्डर में बिशप ने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल को शामिल किया है।
उन्होंने विकेटकीपर के तौर पर ध्रुव जुरेल को चुना। बिशप ने क्रुणाल पंड्या और नीतीश कुमार रेड्डी को ऑलराउंडर के रूप में चुना। उन्होंने अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल की वापसी कराई है। साथ ही रवि बिश्नोई को भी जगह दी। बिशप ने अपनी वैकल्पिक भारतीय टी20I टीम में चार तेज गेंदबाजों को शामिल किया। इनमें भुवनेश्वर कुमार, मोहसिन खान, प्रिंस यादव और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं।
इयान बिशप की अल्टरनेट इंडिया T20I टीम
शुभमन गिल, वैभव सूर्यवंशी, देवदत्त पडिक्कल, श्रेयस अय्यर, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहसिन खान, युजवेंद्र चहल, प्रभसिमरन सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
यह भी पढ़ें- 'उसे बच्चा ही रहने दो', आरसीबी के स्टार ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर की खास अपील, अपने पुराने बयान पर दिखे कायम
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।