विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Harry Brook ने तोड़ा विनोद कांबली का रिकॉर्ड, 145 साल के इतिहास में ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
Published: Fri, 24 Feb 2023 04:51 PM (IST)Updated: Fri, 24 Feb 2023 08:28 PM (IST)

Harry Brook ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 169 गेंद पर नाबाद 184 रन बनाए। इस पारी की बदौलत इंग्लैंड के युवा ...और पढ़ें

हैरी ब्रूक ने बनाया टेस्ट क्रिकेट में इतिहास, बने दुनिया के पहले बल्लेबाज। फोटो- एपी
हैरी ब्रूक ने बनाया टेस्ट क्रिकेट में इतिहास, बने दुनिया के पहले बल्लेबाज। फोटो- एपी

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। हैरी ब्रूक पिछले एक साल में इंग्लैंड के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन करने वाले बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं। दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पहले दिन शानदार शतक लगाया। उनके इस शतक ने क्रिकेट जगत का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। हैरी ब्रूक ने 145 साल बाद कई दिग्गजों को पछाड़ते हुए एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

दरअसल, हैरी ब्रूक ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 169 गेंद पर नाबाद 184 रन बनाए। इस पारी की बदौलत इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज ने शुरुआती 9 टेस्ट पारियों में 800 रन बनाने वाले इतिहास के पहले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले 9 टेस्ट पारियों में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के विनोद कांबली (798) के नाम दर्ज था, लेकिन शुक्रवार को हैरी ब्रूक ने यह रिकॉर्ड तोड़ दिया। उनके नाम अब 807 रन दर्ज हो गए हैं।

इन बल्लेबाजों के नाम दर्ज है वर्ल्ड रिकॉर्ड

वहीं, हर्बर्ट सुटक्लिफ ने नाम 9 पारियों में 780 रन, सुनील गावस्कर ने 9 पारियों में 778 रन और एवर्टन वीक्स ने 9 पारियों में 777 रन बनाए थे। हैरी ब्रूक ने सभी दिग्गजों को पछाड़ते हुए 807 रन बना डाले हैं। बता दें कि दूसरे टेस्ट मैच में हैरी ब्रूक के अलावा जो रूट ने नाबाद 101 रन बनाए। बारिश आने से पहले इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 315 रन बना लिए थे।

पहला टेस्ट गंवा चुका है न्यूजीलैंड

गौरतलब हो कि इंग्लैंड ने पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड को करारी हार थमाई थी। 11 साल बाद न्यूजीलैंड, इंग्लैंड के हाथों अपनी ही धरती पर टेस्ट मैच हारा था। अंग्रेजों ने कीवी टीम को 267 रन शिकस्त दी थी। उस मैच में स्टूअर्ट ब्राड और जेम्स एंडरसन ने घातक गेंदबाजी की थी। दोनों ने मिलकर टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 1000 विकेट लेने का कारनाम भी किया था।

यह भी पढ़ें- On This Day: Sachin Tendulkar ने की थी चौके-छक्‍के की बरसात, ODI क्रिकेट में की नए कल्‍चर की शुरुआत

यह भी पढ़ें- IND vs AUS: ऑस्‍ट्रेलिया को लगा करारा झटका, कप्‍तान पैट कमिंस हुए बाहर, ये खिलाड़ी करेगा कप्‍तानी