विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हरमनप्रीत कौर को मिला पद्म श्री, रोहित शर्मा रहे समारोह से गायब! जानिए क्या है वजह?

Published: Mon, 25 May 2026 09:43 PM (IST)

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पद्म श्री से सम्मानित किया। रोहित शर्मा ...और पढ़ें

हरमनप्रीत कौर मिला पद्म श्री अवॉर्ड

हरमनप्रीत कौर मिला पद्म श्री अवॉर्ड

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान और वर्ल्ड कप विजेता हरमनप्रीत कौर को सोमवार को राष्ट्रपति भवन में पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। हरमनप्रीत को राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने अवॉर्ड देकर सम्मानित किया।

रोहित शर्मा की नाम भी इस साल पद्म श्री के लिए चुने गए खिलाड़ियों सूची में है। दोनों ही खिलाड़ियों को भारतीय क्रिकेट में अपने योगदान के लिए ये पुरस्कार मिला है। हरमनप्रीत कौर तो इस पुरस्कार को लेने पहुंचीं, लेकिन रोहित सोमवार को अवॉर्ड लेने नहीं पुंहचे।

ये है वजह

इस साल कुल 131 पद्म अवॉर्ड दिए जाने हैं जिसमें से आज राष्ट्रपति ने दो पद्म विभूषण, छह पद्म भूषण और 58 पद्म श्री अवॉर्ड दिए। बाकी जो अवॉर्ड बचे हैं उन्हें दूसरे चरण में दिया जाएगा। ऐसे में जब दूसरे चरण के अवॉर्ड दिए जाएंगे तब रोहित उसमें शामिल होंगे। यानी रोहित ने ये समारोह मिस नहीं किया है बल्कि उनका नाम दूसरे चरण में है इसलिए वह आज अवॉर्ड लेने राष्ट्रपति भवन नहीं पहुंचे।

इंग्लैंड के लिए होंगी रवाना

हरमनप्रीत की कप्तानी में भारत ने पिछले साल आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप जीता था जो भारतीय महिला क्रिकेट टीम द्वारा जीता गया पहला वर्ल्ड कप था। इसी को देखते हुए हरमनप्रीत कौर को इस साल पद्म श्री मिला है। हरमनप्रीत कौर क्रीम कलर के सूट में राष्ट्रपति भवन पहुंची थीं। हरमनप्रीत कौर इस पुरस्कार समारोह के लिए ही भारत में रुकी थीं, नहीं तो भारतीय महिला टीम अगले महीने से शुरू हो रहे टी20 वर्ल्ड कप के लिए इंग्लैंड पहुंच चुकी हैं और अभ्यास कर रही हैं।

इस साल सात खिलाड़ियों को पद्म श्री और एक खिलाड़ी को पद्म भूषण दिया गया है। भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज को पद्म भूषण मिला है। बलदेव सिंह, भगवानदास राइकवर, के पजनवेल, प्रवीण कुमार को पद्म श्री देने का फैसला किया गया है।

यह भी पढ़ें- IPL इतिहास खंगालने पर सामने आया होश उड़ाने वाला आंकड़ा, पहले क्‍वालिफायर के बाद ही मिल जाता है चैंपियन

यह भी पढ़ें- शुभमन गिल-साई सुदर्शन की जोड़ी का जमा भौकाल, एमएस धोनी का खास भी हुआ मुरीद; तारीफ में पढ़े कसीदे