विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शुभमन गिल-साई सुदर्शन की जोड़ी का जमा भौकाल, एमएस धोनी का खास भी हुआ मुरीद; तारीफ में पढ़े कसीदे

Published: Mon, 25 May 2026 06:39 PM (IST)

पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने शुभमन गिल और साई सुदर्शन को आईपीएल इतिहास की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी जोड़ी बताया है। उन्होंने दोनों की निरंतरता और रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन की सराहना की है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

पीटीआई, नई दिल्ली: भारत के पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने गुजरात टाइटंस के प्रारंभिक बल्लेबाज शुभमन गिल और साई सुदर्शन को आईपीएल के इतिहास में सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी जोड़ी करार देते हुए दोनों के प्रदर्शन में निरंतरता की तारीफ की है।

पिछले सत्र के शानदार प्रदर्शन को दोहराते हुए गिल और सुदर्शन ने आईपीएल 2026 में रिकॉर्ड प्रदर्शन किया। दोनों ने दसवीं शतकीय साझेदारी करके क्रिस गेल और विराट कोहली, बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान और एबी डिविलियर्स और कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी की।

जमकर की तारीफ

रैना ने जियो हाटस्टार के कार्यक्रम ‘चैंपियन वाली कमेंट्री’ पर कहा कि शुभमन गिल और साई सुदर्शन आईपीएल के इतिहास की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी जोड़ी है। दोनों ने साथ में 46 पारियों में 21 बार 50 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने कहा कि अगली सर्वश्रेष्ठ जोड़ी क्रिस गेल और विराट कोहली की है जिसके बाद एबी डिविलियर्स और कोहली का नंबर है। इससे पता चलता है कि गिल और साई की जोड़ी कितनी शानदार है।"

 

एक दूसरे के पूरक हैं दोनों

लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा रहे और एमएस धोनी के खास दोस्त माने जाने वाले रैना ने कहा कि दोनों ही बल्लेबाज एक-दूसरे के पूरक हैं और इसी कारण दमदार खेल दिखाते हैं। रैना ने कहा, "दोनों एक दूसरे के खेल के पूरक हैं। दोनों ने सिर्फ 46 पारियों में 21 अर्धशतकीय साझेदारी की है। गेल और कोहली 59 पारियों में जबकि एबीडी और कोहली 76 पारियों में वहां तक पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें- RCB-GT में से ही कोई जीतेगा IPL 2026 का खिताब! पूर्व क्रिकेटर ने किया दावा

यह भी पढ़ें- RCB vs GT Weather Report: बेंगलुरु-गुजरात मुकाबले का खेल बिगाड़ेगी बारिश? धर्मशाला में मौसम के मिजाज ने बढ़ाई टेंशन