91 रन की तूफानी पारी खेलने के बाद फूट-फूटकर रोने लगीं हरमनप्रीत कौर, देखें इमोशनल Video
हरमनप्रीत कौर ने जिंबाब्वे के खिलाफ आखिरी टी20 मुकाबले में 91 रन की तूफानी पारी खेली। इस पारी के बाद वो ब्रॉडकास्टर्स से बात करते-करते रोने लगीं।
-1792555190682_m.webp)
हरमनप्रीत कौर

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर मंगलवार को जिंबाब्वे के खिलाफ 41 गेंदों में 91 रनों की तूफानी पारी खेलकर काफी ज्यादा भावुक हो गईं। हरमन इस दौरान फूट-फूटकर रोने लगीं।
हरमनप्रीत की दमदार पारी की वजह से भारत ने जिंबाब्वे को तीसरे और आखिरी टी20 मुकाबले में 92 रनों से हराकर सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया।
बीच मैदान पर ही रोने लगीं हरमनप्रीत
हरमनप्रीत का इस मैच से पहले प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। हरनमप्रीत ने पिछले 10 मुकाबलों में एक भी अर्धशतक नहीं लगाया था। हरमनप्रीत का एशिया कप और एशियन गेम्स दोनों ही निराशाजनक रहा था।
ऐसे में हरमनप्रीत ने शानदार वापसी करते हुए रायपुर में तूफानी पारी खेली। इस बेहतरीन पारी के बाद उन्होंने ब्रॉडकास्टर से बातचीत में कहा, 'बहुत अच्छा लग रहा है। मैं बस लुत्फ उठाना चाहती थी। मुझे बहुत ज्यादा अच्छा लगा कि मुझे मैदान में कुछ समय बिताने को मौका मिला।'
हरमनप्रीत ने हाल ही में टीम की कप्तानी छोड़ी थी। हरमनप्रीत इस दौरान अर्धशतक लगाने के बाद कमेंटेटर्स के साथ बातचीत करते हुए अपने आंसू पर काबू नहीं पा पाईं और फूट-फूटकर रोने लगीं।
महिला टीम के पूर्व हेड कोच डब्ल्यूवी रमन, हरमनप्रीत से बात कर रहे थे, जब पूर्व कप्तान रोने लगीं। उन्होंने अपनी पारी का श्रेय रमन को भी दिया।
हरमनप्रीत ने कहा, 'मैं बस लुत्फ उठाना चाहती थी, बस ज्यादा से ज्यादा बल्लेबाजी करना चाहती और मैं वो करने में सफल रही। मुझे लगता है कि आपको भी इसका श्रेय जाना चाहिए। जब हम आए थे, तो आपने बोला था, आप करो जो करना चाहती हो और मैं भी यही चाहती थी। आपके उन शब्दों के लिए धन्यवाद'।
knowing how badass tough harman is, watching her break down like this just shows what all she’s actually going thru, hope you pull thru all this gurl! https://t.co/n0umC975R6
— Sneहाहाहा (@__Sn_e_ha__) October 20, 2026
बल्लेबाजी कोच को भी दिया श्रेय
हरमनप्रीत ने अपनी पारी में 10 चौके और पांच छक्के लगाए। हरमनप्रीत ने इस दौरान नेट्स में बल्लेबाजी कोच के साथ मेहनत के बारे में बात की और कोच हिमांशु को धन्यवाद किया।
हरमनप्रीत ने कहा, 'एशियन गेम्स के बाद, मुझे नेट्स में कुछ समय मिला। मैं हिमांशु भैया को धन्यवाद कहना चाहूंगी, जो मेरे लिए बहुत ज्यादा मेहनत कर रहे हैं और आज जो हुआ उन्हीं के वजह से हुआ।'
गौरतलब है कि भारत ने 3-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है। अब दोनों टीमों के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज होगी, जिसकी शुरुआत 23 अक्तूबर को होगी।
यह भी पढ़ें- Exclusive: न्यूजीलैंड में किस भारतीय बल्लेबाज का बल्ला उगलेगा आग? सुनील गावस्कर ने बताया नाम
यह भी पढ़ें- यूपी में उम्र को लेकर युवा क्रिकेटर कर रहे हैं जमकर फ्रॉड, एक साल बीतने के बाद दो महीने छोटा हो गया क्रिकेटर
