विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MI vs SRH: रोहित शर्मा की वापसी पर आखिरकार आ गया अपडेट, कप्‍तान हार्दिक पांड्या ने किया खुलासा

Published: Wed, 29 Apr 2026 08:36 PM (IST)

वानखेड़े स्‍टेडियम में 12 अप्रैल, 2026 को रोहित शर्मा आखिरी बार IPL 2026 में खेलते हुए नजर आए थे।

आज का मैच भी नहीं खेल रहे।

आज का मैच भी नहीं खेल रहे।

HighLights

  1. आज का मुकाबला नहीं खेल रहे रोहित

  2. हार्दिक पांड्या ने बताया कब होगी वापसी

  3. टॉस जीतकर बल्‍लेबाजी कर रही मुंबई

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वानखेड़े स्‍टेडियम में 12 अप्रैल, 2026 को रोहित शर्मा आखिरी बार IPL 2026 में खेलते हुए नजर आए थे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हैमस्ट्रिंग चोट के कारण व रिटायर हर्ट हुए थे।

इसके बाद से ही वह मुंबई इंडियंस की प्‍लेइंग 11 से बाहर है। बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी रोहित खेलने नहीं उतरे। टॉस जीतने के बाद मुंबई के कप्‍तान हार्दिक पांड्या ने रोहित की वापसी पर अपडेट दिया।

पहले बल्‍लेबाजी चुनी

हार्दिक ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करेंगे। आज का मौसम अच्छा है, सामान्य से थोड़ा ठंडा है। मुझे नहीं लगता कि ओस कोई बाधा बनेगी, हम इसे ध्यान में रखेंगे और बस बल्लेबाजी करेंगे और देखेंगे कि हम कितना स्कोर कर सकते हैं। हमने प्रैक्टिस की है और प्‍लेयर्स तरोताजा हैं। रोहित शर्मा को अभी भी कुछ और मैचों की जरूरत है। वह कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उनकी फिटनेस वैसी नहीं है जैसी वह चाहते हैं, इसलिए वह टीम के लिए उपलब्ध नहीं हैं।"

रोहित का प्रदर्शन

रोहित शर्मा ने आईपीएल 2026 की तूफानी शुरुआत की। पहले ही मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ उन्‍होंने 78 रन कूट दिए थे। इसके बाद दिल्‍ली कैपिटल्‍स के खिलाफ उन्‍होंने 35 रन, राजस्‍थान रॉयल्‍स के विरुद्ध 5 रन और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 19* रन बनाए थे।

आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। फ्रेंचाइजी ने आज से पहले तक 7 मैच खेले हैं और उन्‍हें 2 में जीत मिली है। 5 बार की चैंपियन टीम को 5 मैच में हार का मुंह देखना पड़ा है। 4 अंकों के साथ टीम प्‍वाइंट्स टेबल में 9वें पायदान पर है।

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन

रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), विल जैक्स, नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार।

सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन

अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, ईशान मलिंगा।

यह भी पढ़ें- IPL 2026: रोहित शर्मा की चोट पर आया बड़ा अपडेट, इस मैच में कर सकते हैं वापसी

यह भी पढ़ें- RCB vs GT: कोहली ने बल्ले से बनाया 'विराट' कीर्तिमान, IPL में जड़ा स्पेशल 'तिहरा शतक'