IPL 2026: रोहित शर्मा की चोट पर आया बड़ा अपडेट, इस मैच में कर सकते हैं वापसी
मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा को 12 अप्रैल को आरसीबी के खिलाफ मैच में चोट लग गई थी। ...और पढ़ें
-1777290853839_m.webp)
रोहित शर्मा की चोट पर आया अपडेट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल-2026 अच्छा नहीं जा रहा है। इस सीजन ये टीम संघर्ष कर रही है। इस बीच उसने अपने स्टार ओपनर रोहित शर्मा को खो दिया था। रोहित चोटिल हो गए थे। अब उनकी चोट को लेकर बड़ा अपडेट आया है। रोहित की फिटनेस को लेकर आया ये अपडेट मुंबई और उनके फैंस को राहत दे सकता है।
रोहित को मांसपेशियों में खिंचाव हुआ था। इसी कारण वह कुछ मैचों से टीम से बाहर चल रहे हैं। 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ खेले गए मैच में उन्हें चोट लग गई थी। इस चोट के कारण रोहित ने पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच नहीं खेल सके थे।
रोहित ने की ट्रेनिंग
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले गए मैच में वापसी कर सकते हैं। रोहित ने ट्रेनिंग शुरू कर दी है और वह अगले मैच में चयन के लिए उपलब्ध हैं। रोहित ने ट्रेनिंग के साथ-साथ जिम में भी पसीना बहाया है। रिपोर्ट के मुताबिक इस दौरान वह किसी भी तरह के दर्द या परेशानी में नहीं दिखे। इसी कारण रोहित के अगले मैच में वापसी की उम्मीदें जगी हैं।
रोहित के चोटिल होने से मुंबई की बल्लेबाजी प्रभावित हुई थी। टीम का टॉप ऑर्डर काम नहीं कर रहा था। रोहित अगर लौटते हैं तो फिर टीम को बूस्ट मिलेगा और हो सकता है कि ये टीम फिर जीत के रास्ते पर लौट सके।
ऐसी है स्थिति
मुंबई की मौजूदा स्थिति देखी जाए तो काफी निराशाजनक है। टीम ने अभी तक सात मैच खेले हैं जिनमें से दो में उसे जीत तो पांच में हार का सामना करना पड़ा है। वह चार अंकों के साथ सातवें स्थान पर कायम है। यहां से टीम का प्लेऑफ में जाना मुश्किल लग रहा है। अगर उसे अपने प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखनी है तो बाकी के बचे अपने सभी मैच जीतने होंगे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।