IND vs NZ: भारतीय टीम ने किए बड़े बदलाव, गुरनूर बराड़ को टेस्ट स्क्वाड से जोड़ा; कुलदीप यादव को किया रिलीज
भारतीय टीम ने तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को टेस्ट स्क्वाड से जोड़ दिया है, जिसके कारण वो पांचवें वनडे में ...और पढ़ें

गुरनूर बराड़
HighLights
गुरनूर बराड़ को टेस्ट स्क्वाड से जोड़ा गया
बराड़ पांचवें वनडे में हिस्सा नहीं लेंगे
कुलदीप यादव को टेस्ट टीम से किया गया रिलीज
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज से पहले कुछ अहम बदलाव किए हैं। टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 19 नवंबर 2026 से वेलिंगटन में खेला जाएगा। तेज गेंदबाज गुरनूर बराड़ को टेस्ट टीम से जोड़ा गया जबकि कुलदीप यादव को रिलीज कर दिया गया है।
बीसीसीआई ने शनिवार को बयान जारी करके बताया कि राष्ट्रीय चयन समिति ने गुरनूर बराड़ को न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टेस्ट टीम से जोड़ा है। बराड़ टेस्ट स्क्वाड से जुड़ेंगे और पांचवें वनडे के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे। बोर्ड ने बराड़ के विकल्प की घोषणा नहीं की है।
🚨 News 🚨 Gurnoor Brar added to #TeamIndia’s squad for #NZvIND Tests More details on the squad updates ▶️ https://t.co/hYDKOnjK5e https://t.co/wz9kSubfzZ
— BCCI (@BCCI) November 14, 2026
इसके अलावा बीसीसीआई ने बताया कि कुलदीप यादव को टेस्ट स्क्वाड से रिलीज किया गया है ताकि वो भारत में घरेलू क्रिकेट में अपनी कला को निखार सके। कुलदीप यादव भारत लौटने के बाद रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। बोर्ड ने यह भी जानकारी दी कि ऋषभ पंत टेस्ट टीम के साथ वेलिंगटन में जुड़ चुके हैं।
भारत का अपडेट टेस्ट स्क्वाड इस प्रकार है
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरैल, रवींद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अकाशदीप, साई सुदर्शन, नीतिश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बराड़।