Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    WPL 2023 Gujarat Giants Squad: गुजरात जायंट्स ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर पर लगाया दांव, ऐसा है पूरा स्‍क्‍वाड

    By Jagran NewsEdited By: Umesh Kumar
    Updated: Tue, 14 Feb 2023 10:44 AM (IST)

    WPL 2023 Gujarat Giants Squad गुजरात जायंट्स ने महिला प्रीमियर लीग के उद्घाटन संस्‍करण के लिए खिलाड़‍ियों की नीलामी में ऑस्‍ट्रेलियाई ऑलराउंडर एश्‍ले गार्डनर को सबसे महंगी कीमत पर खरीदा। गुजरात जायंट्स ने नीलामी में स्‍मार्टनेस दिखाते हुए अपना मजबूत स्‍क्‍वाड तैयार किया है।

    Hero Image
    WPL 2023 Gujarat Giants Squad: गुजरात जायंट्स का पूरा स्‍क्‍वाड यहां देखें

    नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। Gujarat Giants Squad: गुजरात जायंट्स ने महिला प्रीमियर लीग के उद्घाटन संस्‍करण के लिए अपना मजबूत स्‍क्‍वाड तैयार कर लिया है। मुंबई के जियो वर्ल्‍ड कंवेंशन सेंटर पर सोमवार को संपन्‍न खिलाड़‍ियों की नीलामी में गुजरात जायंट्स ने ऑस्‍ट्रेलियाई ऑलराउंडर एश्‍ले गार्डनर को सबसे मोटी रकम पर खरीदा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें: WPL Auction 2023: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर्स का धूम-धड़ाका, WPL में हुई पैसों की बारिश

    एश्‍ले गार्डनर 3.2 करोड़ रुपये के साथ महिला प्रीमियर लीग की संयुक्‍त रूप से दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बनी। गुजरात ने अपना 18 सदस्‍यीय स्‍क्‍वाड तैयार कर लिया है, जिसमें 6 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। गुजरात जायंट्स ने नीलामी में स्‍मार्टनेस का परिचय दिया और अपना दमदार स्‍क्‍वाड तैयार किया है।

    WPL 2023: गुजरात जायंट्स का पूरा स्‍क्‍वाड

    एश्‍ले गार्डनर, बेथ मूनी, सोफिया डंकली, ऐनाबेल सदरलैंड, हरलीन देओल, डिएंड्रा डॉटिन, स्‍नेह राणा, शब्‍बीनेनी मेघना, जॉर्जिया वेयरहम, मानसी जोशी, दयालन हेमलता, मोनिका पटेल, तनुजा कंवर, सुषमा वर्मा, हर्ले गाला, अश्विनी कुमारी, पारुनिका सिसौदिया और शबनम शकील।

    खिलाड़‍ियों को खरीदने के लिए फ्रेंचाइजी के बीच हुई जंग

    # Ashleigh Gardner - ऑस्‍ट्रेलियाई ऑलराउंडर एश्‍ले गार्डनर का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। मुंबई और यूपी के बीच इन्‍हें खरीदने की जंग छिड़ी। गुजरात जायंट्स भी रेस में शामिल हुआ। गुजरात जायंट्स ने एश्‍ले गार्डनर को 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा।

    Beth Mooney - ऑस्‍ट्रेलियाई विकेटकीपर बल्‍लेबाज बेथ मूनी का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 40 लाख रुपये है। आरसीबी और मुंबई के बीच मूनी को खरीदने की जंग छिड़ी। अंत में गुजरात शामिल हुआ। गुजरात जायंट्स ने बेथ मूनी को 2 करोड़ रुपये में खरीदा।

    Sophia Dunkley - इंग्‍लैंड की महिला बल्‍लेबाज सोफिया डंकली का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। गुजरात ने सबसे पहले पैडल उठाया। दिल्‍ली कैपिटल्‍स ने भी दिलचस्‍पी दिखाई। गुजरात जायंट्स ने सोफिया डंकली को 60 लाख रुपये में खरीदा।

    Annabel Sutherland - ऑस्‍ट्रेलिया की ऐनाबेल सदरलैंड का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। यूपी वॉरियर्स और दिल्‍ली कैपिटल्‍स के बीच जंग शुरू हुई। गुजरात जायंट्स भी रेस में शामिल हुआ। गुजरात जायंट्स ने ऐनाबेल सदरलैंड को 70 लाख रुपये में खरीदा।

    Harleen Deol - भारतीय ऑलराउंडर हरलीन देओल का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 40 लाख रुपये है। गुजरात जायंट्स ने पैडल उठाया। गुजरात जायंट्स ने हरलीन देओल को उनकी बेस प्राइस में खरीदा।

    Deandra Dottin - वेस्‍टइंडीज की विस्‍फोटक बल्‍लेबाज और ऑफ स्पिनर डिएंड्रा डॉटिन का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। गुजरात ने सबसे पहले पैडल उठाया। दिल्‍ली ने भी दिलचस्‍पी दिखाई। गुजरात जायंट्स ने डिएंड्रा डॉटिन को 60 लाख रुपये में खरीदा।

    Sneh Rana - भारतीय ऑलराउंडर स्‍नेह राणा का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये है। मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स ने पैडल उठाए। यूपी वॉरियर्स भी रेस में आई। गुजरात जायंट्स ने स्‍नेह राणा को 75 लाख रुपये में खरीदा।

    Sabbinenni Meghna - सब्‍बीनेनी मेघना का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। गुजरात जायंट्स ने बेस प्राइस में खरीदा।

    Georgia Wareham - ऑस्‍ट्रेलियाई खिलाड़ी जॉर्जिया वेयरहम का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। आरसीबी, गुजरात और यूपी ने पैडल उठाए। गुजरात जायंट्स ने जॉर्जिया वेयरहम को 75 लाख रुपये में खरीदा।

    Mansi Joshi - मानसी जोश का नाम आया। तेज गेंदबाज की बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। गुजरात जायंट्स ने बेस प्राइस में खरीदा।

    Dayalan Hemalatha - भारतीय टीम की दयालन हेमलता का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। गुजरात जायंट्स ने बेस प्राइस में खरीदा।

    Monica Patel - मोनिका पटेल का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। गुजरात जायंट्स ने बेस प्राइस में खरीदा।

    Tanuja Kanwer - तनुजा कंवर का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपये है। आरसीबी और गुजरात ने खरीदने की दिलचस्‍पी दिखाई। गुजरात जायंट्स ने कंवर को 50 लाख रुपये में खरीदा।

    Sushma Verma - सुषमा वर्मा का दोबारा नाम आया। इनकी बेस प्राइस 30 लाख रुपये है। जायंट्स ने सबसे पहले पैडल उठाया। कैपिटल्‍स भी रेस में शामिल हुआ। गुजरात जायंट्स ने विकेटकीपर बल्‍लेबाज को 60 लाख रुपये में खरीदा।

    Hurley Gala - हर्ले गाला का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपये है। गुजरात जायंट्स ने बेस प्राइस पर खरीदा।

    Ashwani Kumari - झारखंड की बल्‍लेबाज अश्विनी कुमारी का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 20 लाख रुपये है। गुजरात जायंट्स और आरसीबी ने पैडल उठाए। गुजरात जायंट्स ने अश्विनी कुमारी को 40 लाख रुपये में खरीदा।

    Parunika Sisodia - पारुनिका सिसौदिया का नाम आया। इनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपये है। गुजरात जायंट्स ने बेस प्राइस पर खरीदा।

    Shabnam Shakil - शबनम शकील का नाम सामने आया। इनकी बेस प्राइस 10 लाख रुपये हैं। गुजरात जायंट्स ने बेस प्राइस पर खरीदा। नीलामी में सबसे युवा खिलाड़ी रहीं शबनम शकील।

    यह भी पढ़ें: WPL 2023 Jemimah Rodrigues: इस खेल को छोड़ क्रिकेट को अपनाया और खुल गई किस्मत, जेमिमा रोड्रिग्ज की लगी लॉटरी

    comedy show banner
    comedy show banner