42 साल के फाफ डु प्लेसी के मुरीद बन गए ग्रीम स्मिथ, तारीफ में जमकर पढ़े कसीदे
एसए20 नीलामी में फाफ डु प्लेसी को जोबर्ग सुपर किंग्स ने 1.57 करोड़ रुपये में खरीदा, जिसके बाद लीग कमिश्नर ...और पढ़ें

ग्रीम स्मिथ ने की फाफ डु प्लेसी की तारीफ

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण न्यूज नेटवर्क, नई दिल्ली: एसए20 के पांचवें सीजन की नीलामी में बुधवार को युवा प्रतिभाओं के साथ अनुभवी खिलाड़ियों पर फ्रेंचाइजियों ने जमकर दांव लगाया। नीलामी में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसी प्रमुख आकर्षण रहे। 42 वर्षीय फाफ को अपनी टीम में शामिल करने के लिए जोबर्ग सुपर किंग्स और एमआइ केप टाउन के बीच जोरदार बोली देखने को मिली।
आखिरकार जोबर्ग सुपर किंग्स ने 1.57 करोड़ रुपये (1,62,286 डॉलर) में उन्हें अपने साथ जोड़ लिया। इसके साथ ही फाफ की उस फ्रेंचाइजी में वापसी हुई, जिसके लिए वह एसए20 के पिछले चार सत्र खेल चुके हैं। फाफ की फिटनेस और लंबे समय तक प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने की क्षमता की लीग कमिश्नर ग्रीम स्मिथ ने जमकर तारीफ की।
स्मिथ ने पड़े कसीदे
स्मिथ ने कहा कि फाफ की निरंतरता और अपने शरीर का जिस तरह से वह ध्यान रखते हैं, वह शानदार है। इस उम्र में भी उनका प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने और अपनी प्रेरणा बनाए रखना अविश्वसनीय है। ग्रीम स्मिथ ने कहा कि एसए20 के लिए खिलाड़ी की उम्र से ज्यादा उसकी गुणवत्ता और क्षमता मायने रखती है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता मैदान पर गुणवत्तापूर्ण क्रिकेटरों को उतारना है। खिलाड़ी युवा हो या उम्रदराज, इससे उनके लिए कोई खास फर्क नहीं पड़ता।
उम्र का नहीं है बंधन
उन्होंने 18 वर्षीय जेसन रॉल्स और 42 वर्षीय फाफ डु प्लेसिस को नीलामी में लगभग समान मूल्य वर्ग मिला। एसए20 के लिए ऐसी लीग बनाना कितना महत्वपूर्ण है, जहां उभरती प्रतिभा और अनुभवी खिलाड़ी दोनों लगभग समान मूल्य हासिल कर सकें। इसको लेकर स्मिथ ने कहा कि जैसा कि मेरे लिए प्रतिभा, प्रतिभा है और क्षमता, क्षमता है। मुझे नहीं लगता कि हमें इसमें उम्र का कोई बंधन लगाना चाहिए। कोचिंग टीम और पर्दे के पीछे खिलाड़ियों के चयन और उनकी क्षमता को समझने के लिए जो काम होता है, वह काफी रोमांचक है। हमारी फ्रेंचाइजी तथा कोच युवा प्रतिभाओं को पहचानने का काम करते हैं।
