विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

SA20 इतिहास का सबसे महंगा खिलाड़ी बना 18 साल का युवा, कायरन पोलार्ड की जर्सी का रंग बदला

Published: Thu, 08 Oct 2026 08:34 PM (GMT+05:30)

एसए20 2027 के ऑक्शन में 18 साल के युवा ऑलराउंडर जेम्स रॉल्स पर सबसे बड़ी लगी। जोबर्ग सुपर किंग्स ने लगभग 1.68 करोड़ रुपये में खरीदा।

जेसन रॉल्स-कायरन पोलार्ड

जेसन रॉल्स-कायरन पोलार्ड

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क,नई दिल्ली। एसए20 सीजन पांच के ऑक्शन में 18 साल के जेसन रॉल्स पर सबसे बड़ी बोली लगी। रॉल्स को जोबर्ग सुपर किंग्स ने एमआई केपटाउन के साथ हुए बिडिंग बैटल में जीतकर अपने टीम में शामिल किया है। इसके अलावा सुपर किंग्स ने एमआई फ्रैंचाइजी के चहेते कायरन पोलार्ड को भी अपनी टीम हिस्सा बनाया है।

18 साल के युवा के लिए सुपर किंग्स और केपटाउन में हुई जंग

18 साल के युवा स्टार ऑलराउंडर रॉल्स के लिए सुपर किंग्स और एमआई केपटाउन के बीच ऑक्शन में जबरदस्त जंग हुई। दोनों टीमों ने रॉल्स के लिए शुरुआत से ही दिलचस्पी दिखाई। हालांकि,आखिर में जीत सुपर किंग्स को मिली।

सुपर किंग्स ने रॉल्स को 174,248 अमेरिकी डॉलर में खरीदा, जो भारतीय रूपयों में लगभग 1.68 करोड़ है। इसी के साथ ये हरफनमौला खिलाड़ी इस साल का सबसे महंगा प्लेयर बन गया। खास बात ये रही कि रॉल्स की बेस प्राइस सिर्फ 11.5 लाख रुपये के करीब थी।

पोलार्ड को भी सुपर किंग्स ने टीम में किया शामिल

सुपर किंग्स ने ऑक्शन में एमआई फ्रैंचाइजी के चहेते प्लेयर कायरन पोलार्ड को भी अपनी टीम में शामिल कर लिया। सुपर किंग्स ने वेस्टइंडीज के इस दिग्गज ऑलराउंडर को 90,162 यूएस डॉलर (लगभग 88 लाख रूपये) में अपनी टीम में शामिल किया।

इसके अलावा, साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस की भी सुपर किंग्स में वापसी हुई है। एमआई भी 42 साल के खिलाड़ी के पीछे पड़ी हुई थी। मगर, आखिर में सुपर किंग्स ने एमआई से ज्यादा बड़ी बोली लगाकर प्लेसिस को टीम के साथ जोड़ लिया। प्लेसिस लगभग 1.57 करोड़ रुपये में सुपर किंग्स का हिस्सा बने.

एमआई केपटाउन ने मुल्डर-हेटमायर पर खेला दांव

एमआई केपटाउन ने साउथ अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर वियान मुल्डर पर ढेर सारा पैसा खर्च कर टीम में शामिल किया। उसने मुल्डर को 156,274 अमेरिकी डॉलर (लगभग 1.51 करोड़) में खरीदा। वहीं, वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर भी एमआई का हिस्सा बनें। टीम ने उन्हें 90,162 यूएस डॉलर ( लगभग 88 लाख) में टीम में शामिल किया। इसके अलावा ट्रेंट बोल्ट और 21 साल के ओलिवर व्हाइटहेड भी एमआई के साथ जुड़े हैं।

गौरतलब है कि एसए20 2027 की शुरुआत 17 जनवरी से होगी, जहां सनराइजर्स ईस्टर्न केप का सामना प्रिटोरिया कैपिटल्स से होगा। यह मुकाबला गकेबेहरा के सेंट जॉर्ज्स पार्क में होगा।

यह भी पढ़ें- IND vs WI: वेस्टइंडीज पर बढ़त दोगुनी करने उतरेगा भारत, खराब फॉर्म से जूझ रहे सैमसन की जगह वैभव को मिलेगा मौका?

यह भी पढ़ें- IPL 2027 से पहले पंजाब किंग्स को लगा बड़ा झटका, दो कोच ने अचानक छोड़ा टीम का साथ