यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Glenn Maxwell बने पिता, भारतीय मूल की पत्नी Vini ने दिया बेटे को जन्म; सोशल मीडिया पर शेयर की खूबसूरत तस्वीर
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन ने एक बच्चे का दिया है। भारतीय मूल की विनी ...और पढ़ें

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल के घर एक नन्हे मेहमान ने दस्तक दी है। दरअसल, मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन ने एक बच्चो को जन्म दिया है। दोनों बच्चे के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया शेयर इसकी पुष्टि की है।
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल की पत्नी विनी रमन ने एक बच्चे का दिया है। भारतीय मूल की विनी रमन ने अपने बच्चे के जन्म को लेकर एक प्यारी तस्वीर साझा की है। विनी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लिखा ने बताया कि लोगन मेवरिक मैक्सवेल ने 11.9.2023 को जन्म लिया।
View this post on Instagram
विनी रमन ने शेयर की तस्वीर
विनी रमन द्वारा शेयर की गई तस्वीर में उनके और मैक्सवेल के हाथ दिख रहे हैं, जहां बच्चे को क्रिकेटर की उंगली पकड़े हुए देखा जा सकता है। इससे पहले, विनी ने मई 2023 में अपनी गर्भावस्था की घोषणा की थी। जुलाई में तमिल पारंपरा के तहत गोद भराई समारोह आयोजित किया गया था।
यह भी पढ़ें- दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए AUS को मिल गया नया टी20 कप्तान, पहली बार राष्ट्रीय टीम की कमान संभालेगा ऑलराउंडर
बता दें कि मैक्सवेल ने 18 मार्च 2022 को विनी रमन से तमिल रीति-रिवाजों में अनुसार शादी की थी। फिर चर्च में जाकर ईसाई रीति-रिवाज से शादी की। इन दोनों समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।
चोट के चलते रिहैब पर हैं मैक्सवेल
मैक्सवेल के बारे में बात करते हुए, स्टार ऑलराउंडर टखने की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम से बाहर हैं। मैक्सवेल फिलहाल रिहैब से गुजर रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि 2023 वनडे विश्व कप से पहले टीम इंडिया के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं।
